भीलवाड़ा

खेत पर कर रहे थे काम अचानक मौसम बिगड़ और बिजली गिरने से सास की मौत, बहू अचेत

भीटा गांव में खेत पर काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से सास की मौत हो गई जबकि बहू अचेत हो गई
2 min read
Woman dies celestial lightning in bhilwara
Woman dies celestial lightning in bhilwara

रायपुर।

क्षेत्र के भीटा गांव में मंगलवार शाम को खेत पर काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से सास की मौत हो गई जबकि बहू अचेत हो गई। उसे रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार भीटा निवासी बरजी देवी (55)पत्नी गोपाल भील और उसकी बहू संतू देवी खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान मौसम के पलटी खाने के बाद बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। इससे सास-बहू झुलस गए। दोनों को गम्भीर हालत में ग्रामीण रायपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सास को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बहू को भर्ती किया गया।

ट्रैक्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

दौलतगढ़. आसींद थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी निशान देही पर वाहन बरामद कर लिया गया।
दौलतगढ़ चौकी प्रभारी नारायणसिंह के अनुसार गत 19 जून की रात को लाछुड़ा से ताराचंद मेवाड़ा का ट्रैक्टर चोरी हो गया। इस सम्बंध में आसींद थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच के बाद जसवंतपुरा (रायला) निवासी रामेश्वरलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदात खुलने की सम्भावना है।

पंचायत में चल रही थी बैठक, बाहर निक लते ही सचिव को घेरकर पीटा

कोटड़ी. कोटड़ी पंचायत समिति परिसर में हुई साधारण सभा की बैठक से बाहर निकलते ही मंगलवार को कुछ लोगों ने ककरोलिया घाटी पंचायत के सचिव को घेरकर मारपीट कर दी। इससे वह चोटिल हो गए। एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला कोटड़ी थाने में दर्ज कराया गया।
थानाधिकारी भंवरसिंह गौड़ के अनुसार ककरोलिया घाटी सचिव सत्यप्रकाश चौधरी ने मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पंचायत समिति परिसर में साधारण सभा की बैठक रखी गई थी। बैठक में सचिव चौधरी भी भाग लेने आए थे। भाग लेकर वापस पंचायत से बाहर निकले। इस दौरान कुछ लोगों ने घेरकर मारपीट कर दी। पुलिस ने मारपीट और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया।

Published on:
10 Jul 2018 10:27 pm