28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रास्थान के इस सरकारी स्कूल में ऐसा क्या हुआ, 36 बच्चों ने टीसी कटवाने की लगाई गुहार

रास्थान के इस सरकारी स्कूल में ऐसा क्या हुआ, 36 बच्चों ने टीसी कटवाने की लगाई गुहार

2 min read
Google source verification
protest

भीलवाड़ा। आखिर ऐसा क्या हुआ कि सरकारी विद्यालय के नामांकित 40 बच्चों में से 36 बच्चों ने टीसी कटवाने के लिए गुहार लगाई है। मामला शाहपुरा के गणेशपुरा की गोवर्नमेंट स्कूल से जुड़ा है, जहां शिक्षक के स्थानांतरण और पुलिस के लाठीचार्ज के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके चलते स्कूली बच्चों व उनके परिजनों ने मंगलवार को भी जमकर हंगामा किया।

शिक्षक को लाने की कर रहे हैं मांग

शाहपुरा स्थित गणेशपुरा विद्यालय के बाहर मंगलवार को चौथे दिन भी ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठियां बरसा दी। पुलिस के बल प्रयोग से आक्रोशित ग्रामीण उखड़ गए। इसके बाद और 15 विद्यार्थियों ने मंगलवार को TC कटवाने का प्रार्थना पत्र पेश किया है। इससे पहले सोमवार को पंद्रह बच्चों ने टीसी कटवाने के लिए आवेदन किया था। स्कूल में 40 नामांकित बच्चे हैं। इनमें से अब तक कुल 36बच्चे टीसी कटवाने का प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं के बिना स्कूल सूना हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की बेस कीमती भूमि से अतिक्रमण हटाने की पहल पर शिक्षक का तबादला किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने समुचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह है पूरा मामला

कनेच्छन खुर्द ग्राम पंचायत के गणेशपुरा की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गजेंद्र सिंह के स्थानांतरण मामले ने सोमवार को तुल पकड़ लिया। स्थानातंरित शिक्षक को वापस लाने की मांग को लेकर विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने स्कूल से टीसी कटवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिए। ग्रामीणों की ओर से प्रधानाध्यापक कक्ष पर लगे ताले पर एक और ताल जडने की सूचना पर पुलिस, शिक्षा विभाग एवं एवं प्रशासन सक्रिय होकर मौके पर पहुंचा। इस बीच विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ ग्रामीण समस्या को लेकर एसडीएम से बात करने के लिए स्कूल के बाहर खड़े थे। लेकिन पुलिस ने पहुंचकर सभी पर डंड़े बरसा दिए। इस विद्यालय में 8 कक्षा में 40 विद्यार्थियों पर मात्र चार शिक्षक है।