6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालाब के बाहर स्कूल बैग पड़ा होने पर राहगीर ने अंदर झांककर देखा तो खिसकी पैरों तले जमीन

कीडिमाल पंचायत के हदवा का बढि़या गांव में मंगलवार दोपहर छात्र की नाडी में डूबने से मौत हो गई
2 min read
Google source verification
Student drowned pond in bhilwara

Student drowned pond in bhilwara

करेड़ा।
क्षेत्र के कीडिमाल पंचायत के हदवा का बढि़या गांव में मंगलवार दोपहर छात्र की नाडी में डूबने से मौत हो गई। छात्र स्कूल के लिए घर से निकला था। करेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस के अनुसार हदवा का बढि़या निवासी अर्जुन गुर्जर का बारह वर्षीय पुत्र पारस कक्षा 7वीं में था। सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकला। रास्ते में नाडी में हाथ-पैर धोने उतर गया। इस दौरान असंतुलित होने से नाडी में गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। अकेला होने से किसी को घटना का पता नहीं चल पाया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने स्कूल बैग पड़ा देखा। इससे उनको डूबने की शंका हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। सूचना पर करेड़ा पुलिस वहां पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला तो वह पारस का निकला। करेड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

मादक पदार्थ तस्करी में दस साल से फरार को दबोचा

भीलवाड़ा. गुलाबपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दस साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि बरमाला (हरियाणा) निवासी लीलाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष-2008 से आरोपी की तलाश थी। उसके खिलाफ वारंट निकला हुआ था। उसे जयपुर से मध्यप्रदेश जाते हुए रास्ते में पकड़ लिया गया।

बाइक फिसली, युवक की मौत

भीलवाड़ा. प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया

पुलिस के अनुसार ब्राह्मणों की सरेरी निवासी लखन व्यास (25) दोपहर में मोटरसाइकिल जा रहा था। मालोला से पांसल चौराहे के बीच सौ फीट रोड पर बाइक फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। इससे लखन के सिर में गम्भीर चोट आने से मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग