भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के काछोला की घटना: महिलाओं ने पूर्व सरपंच को जमकर पीटा और कपड़े फाड़े

महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पूर्व सरपंच प्रहलाद नट को शुक्रवार को बाजार में सरेआम बुरी तरह पीटा। पूर्व सरपंच के कपड़े फाड़ दिए और सड़क पर दौड़ाया।
less than 1 minute read
• •
Sep 02, 2023
_rp_9.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/काछोला/भीलवाड़ा। महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पूर्व सरपंच प्रहलाद नट को शुक्रवार को बाजार में सरेआम बुरी तरह पीटा। पूर्व सरपंच के कपड़े फाड़ दिए और सड़क पर दौड़ाया। बस स्टैंड पर पूर्व सरपंच की पिटाई देख लोगों का मजमा लग गया। लोग मारपीट का वीडियो बनाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस पूर्व सरपंच को थाने लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार काछोला का पूर्व सरपंच नट दोपहर में कस्बे के बाजार में खड़ा था। आरोप है कि महिलाओं को घूर और छेड़छाड़ कर रहा था। गुस्साई महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी नट को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल किसी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं कराया है।

विवादों से नाता: तीन माह पहले नट पर एक अधेड़ ने कुकर्म का आरोप लगाया था। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला भी दर्ज है। नट को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरपंच पद से हटाया गया था।

Published on:
02 Sept 2023 04:39 pm
Also Read
View All
मामा के सामने काट दिया मां का गला, दरवाजे के पीछे से आती रहीं चीखें; भीलवाड़ा के मंजू देवी हत्याकांड में बेटे को उम्रकैद

किराएदार नहीं, कलेजे के टुकड़े थे… हर आहट से लगता है बच्चे आ गए; बारां हादसे ने छीना ‘गुप्ता फैमिली’ का खुशियों से भरा आंगन

भीलवाड़ा मानसरोवर लेक मामले में NGT का बड़ा आदेश, 15 दिन में वेटलैंड घोषित होगी झील, हटेगा अतिक्रमण

Bhilwara: चोरी की गई मूर्ति वापस लाने की मांग, मोबाइल टावर पर चढ़े 2 युवक; पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा पंचायती राज चुनाव: महिलाओं की बल्ले-बल्ले, आरक्षण लॉटरी से बदले समीकरण; देखें पूरी सूची