भीलवाड़ा

शाला दर्पण पर गलत सूचनाएं, शिक्षा निदेशक सख्त

जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी आंकड़े तुरंत सुधारने के निर्देश विद्यार्थियों और शिक्षकों की गलत जानकारी बनी चिंता का कारण

less than 1 minute read
Sep 07, 2025
Wrong information on Shala Darpan, Education Director strict

माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक सीतराम जाट ने कहा है कि शाला दर्पण पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं में अक्सर त्रुटियां पाई जा रही हैं। विद्यालयों और विद्यार्थियों से जुड़ी गलत जानकारी के कारण विभागीय आंकलन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों से संबंधित समस्त आवश्यक सूचनाएं तत्काल सही कराई जाएं।

कौन-कौन सी सूचनाएं सुधारनी जरूरी

विद्यार्थियों का प्रवेश और आयु संबंधी जानकारी। कक्षा अनुसार रेकॉर्ड। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों का विवरण, शिक्षकों के पद और सेवाओं से जुड़ी जानकारी सुधारनी होगी।

9 को होगी ऑनलाइन बैठक

निदेशक जाट ने बताया कि इस संबंध में 9 सितंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक ऑनलाइन बैठक होगी। इसमें सभी संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा विभाग) सभी संभाग स्तरीय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तैयारी के साथ भाग लेंगे।

चरणबद्ध समीक्षा कार्यक्रम

निर्देश के अनुसार 9 सितंबर को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संस्था प्रधानों के साथ समीक्षा करेंगे और अपडेट की गई सूचनाओं का प्रमाण पत्र लेंगे। अगले दिन 10 सितंबर को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक सभी सीबीईओ के साथ समीक्षा कर प्रमाण पत्र लेंगे। इसके बाद सूचनाओं की संभागवार समीक्षा की जाएगी। राज्य स्तरीय समीक्षा से पहले ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यवाही अनिवार्य रूप से होगी।

गंभीरता से लें अधिकारी, वरना होगी कार्रवाई

निदेशक ने कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और गंभीरता से लिया जाए। अन्यथा लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Published on:
07 Sept 2025 11:26 am
Also Read
View All

अगली खबर