भीलवाड़ा

Rajasthan Crime: दोस्त की पत्नी से थे अवैध संबंध, फोन पर करता था बात, पति को पता चला तो उसे ही दी दर्दनाक मौत

Murder in Bhilwara: पुलिस पूछताछ में तनवीर ने बताया कि उसका मृतक सिराज की पत्नी से अवैध सबंध थे। तनवीर महिला से फोन पर बात करता था। पता सिराज को लग गया। इससे दोनों में मनमुटाव हो गया।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2025, 4:50 PM IST
Murder in Bhilwara
पत्रिका फोटो

राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस ने हमीरगढ़ इको पार्क में दस दिन पूर्व खाई में रक्तरंजित मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझा ली। युवक की हत्या कर शव खाई में फेंका था। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को उत्तरप्रदेश से गिरतार किया है। आरोपी के मृतक की पत्नी के साथ अवैध सबंध थे। इसका पता युवक को लग गया था। रास्ते से हटाने के लिए उसने हत्या करना कबूला।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को इको पार्क में भैरूजी मंदिर के रास्ते में नाले के समीप खाई में युवक का शव मिला था। मृतक के सिर से खून बह रहा था। उसके अलावा भी शरीर पर चोट के निशान थे। प्रथमदृष्या मामला हत्या का लग रहा था।

मृतक की पहचान मुबई निवासी सिराज खान के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि सिराज भीलवाड़ा के हमीरगढ़ के निकट फैक्ट्री में काम करता था। उसी के साथ उत्तरप्रदेश का तनवीर भी आठ माह से मजदूरी कर रहा था। दोनों स्वरूपगंज में एक मकान में किराए पर रहते थे।

फोन पर करता था बात, पता चलने से मनमुटाव

पूछताछ में तनवीर ने बताया कि उसका मृतक सिराज की पत्नी से अवैध सबंध थे। तनवीर महिला से फोन पर बात करता था। पता सिराज को लग गया। इससे दोनों में मनमुटाव हो गया। अवैध सबंधों में रोड़ा बनने से रास्ते से हटाने की तनवीर ने ठान ली। तनवीर घूमने के बहाने से सिराज को इको पार्क ले गया। वहां मौका देखकर बीयर की बोतल से सिराज के सिर पर कई वार किए। इससे सिराज की मौत हो गई। पहचान नहीं हो इसलिए चेहरे पर पत्थर मारकर विकृत कर दिया। शव खाई में फेंककर यूपी भाग गया।

यह वीडियो भी देखें

एक पखवाड़े से गायब, यूपी से धरदबोचा

पुलिस किराए के मकान पर पहुंची तो सामने आया कि पिछले एक पखवाड़े से ना सिराज घर आया और ना ही तनवीर। पुलिस ने तनवीर के बारे में पता किया तो उसकी लोकेशन यूपी के गाजियाबाद आई। एक टीम को वहां भेजा गया। तनवीर को हिरासत में लेकर हमीरगढ़ लाया गया।

Updated on:
19 Jan 2025, 4:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना

Rajasthan Sarpanch Election: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी के चुनाव में हंगामा, फ़र्ज़ी वोटिंग के आरोप पर पुलिस से तीखी बहस