भिंड

एमपी में 38 गांवों को मिलाकर बनेगा नया महानगर, गजट नोटिफिकेशन के साथ शुरु हो गई कवायद

mp metro city तीन दर्जन से ज्यादा गांवों को मिलाकर महानगर का रूप दिया जा रहा है।

2 min read
Dec 29, 2024
mp metro city

मध्यप्रदेश में अनेक शहरों का विस्तार किया जा रहा है। इनमें राज्य के उत्तरी क्षेत्र के ग्वालियर चंबल इलाके का भिंड भी शामिल है। आसपास के तीन दर्जन से ज्यादा गांवों को मिलाकर इसे महानगर का रूप दिया जा रहा है। भिंड को नगर निगम का दर्जा देकर इन गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया गया है। अब यहां नए सिरे से विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है।

भिंड शहर को महानगर के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। इसके लिए आसपास बसे 38 गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया है। इस संबंध में 7 अक्टूबर 2023 से ननि का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। हालांकि निगम में शामिल एक भी गांव अभी संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं है।

24 पंचायतों के इन 38 गांवों का नगर निगम के लिए सीमांकन करने नगर पालिका, राजस्व, डूडा और भू अभिलेख शाखा के बीच पत्राचार किया जा रहा है। हालांकि कई बार दल गठित होने के बाद भी इन गांवों का निगम के लिए सीमांकन नहीं हो पाया है। इससे नगर निगम की विकास प्रक्रिया अटक गई है।

गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी सीमांकन नहीं होने से जहां भिंड को ननि का दर्जा प्राप्त नहीं हो रहा वहीं दूसरी दिक्कत भी आ रही है। पंजीयन विभाग द्वारा गांवों में जमीन या प्लाट की खरीद-फरोख्त पर स्टांप ड्यूटी नगर निगम सीमा के अनुसार ही वसूली जा रही है।

पंजीयन विभाग द्वारा 38 गांवों में 3 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। नगर निगम की सीमा में शामिल किए गांवों में लग रहे स्टांप शुल्क को लेकर जिला रजिस्टार दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शासन के यही नियम हैं। जैसे ही गजट नोटिफिकेशन जारी होता है, उस क्षेत्र में संपत्ति खरीदी पर नगरीय क्षेत्र की ड्यूटी तय हो जाती है। यह शुल्क नगर निगम को ही मिलता है।

नगर निगम में शामिल हुए गांव
गांव- क्षेत्रफल हेक्टेयर में
दबोहा 337.310
डिड़ी 1673.522
विरधनपुरा 309.830
रहला 190.120
बबेड़ी 25560.961
बाराकलां 700.660
जामपुरा 333.982
अतरसूमा 356.749
कीरतपुरा 241.777
चंदनपुरा 106.330
मंगदपुरा 125.500
चंदूपुरा 441.997
खादरगऊ घाट 162.290
लक्ष्मीपुरा 65.460
हैबदपुरा 115.520
कुमरौआ 96.01
रछेड़ी 658.320
जामना 776.480
चरथर 683.670
रतनूपुरा 317.255
मानपुरा 384.262
दीनपुरा 326.043
बिजपुरी 334.230
भटमासपुरा 208.776
सालिंगपुरा 240.870
बिल्हौरा 673.340
धरई 306.831
नालीपुरा 115.790
पुर 661.440
सायपुरा 179.400
भुजपुरा 177.703
कुसमार 277.730
उदोतपुरा 266.604
मिहोनी 349.260
मुड़ियाखेरा 271.282
बक्सीपुरा 182.635
कुरथरा 468.810
जवासा 1732.586

Updated on:
29 Dec 2024 04:07 pm
Published on:
29 Dec 2024 04:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर