भिंड

दो राज्यों को सीधा जोड़ देगा नया फोरलेन-पुल, 296 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार

MP News: मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर होने जा रही है। नए केबल-स्टे ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है।

2 min read
Mar 11, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के भिंड और उत्तरप्रदेश के इटावा को जोड़ने वाले चंबल नदी पर नए केबल-स्टे ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा 296 करोड़ रुपए की लागत से पुल को तैयार किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण कार्य के दो साल में पूरा होने की संभावना है।

दरअसल, ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे 719 पर जो पुल है। उसका निर्माण साल 1975 में हुआ था। जिसकी हालत अब खराब हो गई है। पुल में लगातार क्रैक आ रहे हैं, कई जगहों से सस्पेंशन खुल गए, बैरिंग और रबर में भी खराबी सामने आई है। इस स्थिति को देखते हुए यूपी और केंद्र सरकार ने नए पुल का प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिसे एनजीटी के द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है। बता दें कि, इस पुल पर 18 महीने से भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। खास बात यह है कि पुल के निर्माण को एनजीटी के द्वारा मंजूरी दे दी गई है।

296 करोड़ की लागत से तैयार होगा पुल


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी ने दो साल पहले चंबल और यमुना नदी पुल से जोड़ने वाली फोरलेन सड़क के लिए 296 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी।

क्या होगी नए पुल की खासियत


नया पुल मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर बनाया जा रहा है। जिसमें स्पैन स्टील केबल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस चौड़ाई 14 मीटर और लंबाई 594 मीटर से अधिक होगी। ऊंचाई की बात करें तो यह 130 मीटर ऊंचा होगा। इसमें कंक्रीट, स्टील, प्रीकास्ट सेगमेंट का उपयोग किया जाएगा।


130 करोड़ से पुल और 166 करोड़ की लागत से बनेगा हाईवे


यमुना नदी के पुल से चंबल पुल तक सड़क की लंबाई 8.1 किलोमीटर है। इस सड़क को फोरलेन किया जाएगा। बीच में डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। चंबल पुल और फोरलेन सड़क बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 296 करोड़ मंजूर हुए हैं। पुल 130 करोड़ और हाईवे 166 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

Updated on:
11 Mar 2025 02:19 pm
Published on:
11 Mar 2025 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर