भिंड

फैमिली का दुश्मन बना सांप, बीवी-बेटी के बाद पति को भी डसा, पढ़ें पूरी खबर

युवक ने हाथ पर बनवाया था सांप का टैटू इसके बाद भी सांप ने डसा, एक साल पहले बीवी-बेटी की सांप के काटने से हो चुकी है मौत..
2 min read
• •
Updated: 29 Feb 2024, 9:45 PM IST
bhind_snake.jpg

सांप के बदले पर कई फिल्में बन चुकी हैं लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जो कि हैरान कर देने वाला है। दरअसल यहां सांप एक परिवार के जानी दुश्मन बन गए। सांप ने पहले बीवी और बेटी की जान ली और अब पति को भी डस लिया। हालांकि वक्त पर इलाज मिलने के कारण युवक की जान बच गई है लेकिन उसने जो कहानी सुनाई है वो हैरान कर देने वाली है।


घटना भिंड के बिरगवां गांव की है जहां रहने वाले मुकेश वर्मा को सांप ने डस लिया। मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। मुकेश ने बताया कि वो घर बनाने के लिए ईंट ला रहा था इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही उसने सांप को पकड़कर दूर फेंक दिया और फिर बेहोश हो गया। जब होश आया तो वो अस्पताल में था और कुछ लोग काटने वाले सांप को मारकर एक बोतल में बंद कर अस्पताल लेकर आए थे।
यह भी पढ़ें- BREAKING : मुश्किल में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, दर्ज हुई FIR


मुकेश ने बताया कि करीब एक साल पहले घर पर सोते वक्त उसकी पत्नी और बेटी को भी सांप ने डस लिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी और अब सांप ने उसे डसा है। मुकेश के मुताबिक वो पहले बहुत सांप मारता था। जिसके कारण उसने सपने में भी सांप ही सांप नजर आते थे इसलिए उसने सांप मारना बंद कर दिया और हाथ पर सांप का एक टैटू भी बनवा लिया। टैटू बनवाने के बाद सांप के सपने आना बंद हो गए थे लेकिन अब फिर सांप ने उसे डस लिया।

देखें वीडियो- खड़ी फसल पर गिरे ओले तो जोर-जोर से रोने लगा किसान

Published on: