30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING : मुश्किल में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, दर्ज हुई FIR

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना सीट से 'बाप' पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एक करोड़ रुपए मांगने का है आरोप..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Feb 2024, 7:47 PM IST

mla_kamleshwar_dodiyar.jpg

,,,,

रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बाप पार्टी से विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एक करोड़ रुपए के मांगने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विधायक डोडियार पर एक मेडिकल सेंटर के संचालक ने एक करोड़ रुपए मांगने के आरोप लगाते हुए खुद की जान को विधायक से खतरा भी बताया था।


बाजना गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले संचालक तपन राय ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि 19 फरवरी को फोन कर मुझे विधायक निवास पर मिलने के लिए बुलाया था। मैं जब वहां पहुंचा तो पहे तो मेरे मोबाइल बाहर रखवा दिए और फिर अंदर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुझसे मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के बारे में पूछा। इसी दौरान विधायक डोडियार ने कहा कि तुम मेरे क्षेत्र में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चला रहे हो। या तो 1 करोड़ रुपए दो वरना मेडिकल स्टोर बंद कर दो, नहीं तो मैं तुम्हें जेल भिजवा दूंगा। मेडिकल स्टोर संचालक तपन राय ने ये भी बताया है कि 23 फरवरी को विधायक डोडियार खुद मेरी दुकान पर आए और कहा कि तुमसे दुकान बंद करने के लिए कहा था फिर दुकान क्यों खोली। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को फोन कर बुलाया जो मेरे कागजात देखकर कुछ लिखकर चले गए। तपन राय का आरोप है कि विधायक की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें- REEL बनाने के लिए मासूम बेटे को बनाया खिलौना, जोखिम में डाल दी जान, देखें वीडियो


वहीं इस मामले पर जब विधायक कमलेश्वर डोडियार से बात की गई थी तो उन्होंने कहा था कि क्लीनिक चलाने के लिए जरूरी डिग्री होनी चाहिए, लेकिन तपन राय अवैध तरीके से क्लीनिक चलाते हैं। इससे वह तो मुनाफा कमाते हैं, लेकिन आदिवासियों को नुकसान होता है। वह मुझे 20 लाख रुपये रिश्वत देना चाह रहे थे, लेकिन मैंने कहा कि एक करोड़ रुपये दोगे तो भी अवैध रूप से क्लीनिक संचालित नहीं होने दूंगा। अगर विधिवत लाइसेंस ले ले तो कोई बात नहीं।
देखें वीडियो- खड़ी फसल पर गिरे ओले तो जोर-जोर से रोने लगा किसान