30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REEL बनाने के लिए मासूम बेटे को बनाया खिलौना, जोखिम में डाल दी जान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर चंद लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पिता ने नदी के पुल पर मासूम बेटे की जोखिम में डाली जान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Feb 2024, 4:05 PM IST

damoh_social_media_reel.jpg

आजकल सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का जुनून लोगों के सिर पर कुछ इस कदर सवार है कि वो न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला दमोह का है जहां एक पिता ने रील बनाने के लिए अपने ही मासूम बेटे की जान जोखिम में डाल दी। पिता बेटे को एक हाथ से पकड़कर खिलौने की तरह हवा में उठा रहा है। इतना ही नहीं वो बेटे को गंदी गंदी गालियां देते हुए पुल से नीचे फेंकने की बात भी कहता रील में सुनाई दे रहा है।
देखें वीडियो-


मामला दमोह के रनेह थाना इलाके का है जहां बंधा गांव के पास व्यारमा नदी के पुल पर इस रील को बनाया गया है। जिस युवक ने रील बनाई है उसका नाम बलराम रैकवार है। जो अपने बेटे को पुल के ऊपर एक हाथ से हवा में उठा रहा है साथ ही गंदी-गंदी गालियां देते हुए ये भी कह रहा है कि पुल से बच्चे को नीचे नदी में फेंक देगा। वीडियो में काफी ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है इसलिए हम वीडियो की आवाज को आपको नहीं सुना रहे हैं लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से ये पिता अपने बेटे को नदी की तरफ हवा में उठाकर लहरा रहा है।

यह भी पढें- Video : सांडों की लड़ाई में बन रहा था 'बाहुबली', देखिए क्या हुआ हाल


रील बनाने के लिए मासूम बेटे की जान जोखिम में डालने का ये मामला अब जिले के एसपी सुनील तिवारी तक पहुंच चुका है। एसपी ने रील देखने के बाद तुरंत एसडीओपी और रनेह थाना प्रभारी को जांच के निर्देश देते हुए बेटे की जान जोखिम में डालने वाले पिता बलराम रैकवार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

देखें वीडियो-