
asi exam answer key objection (फोटो- Freepik)
ASI Exam Answer Key: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एएसआई भर्ती परीक्षा में जारी आंसर-की सवालों के दायरे में है। एक सवाल का सही जवाब देने के बाद भी प्रदेश के हजारों छात्रों को आपत्ति लगाने के लिए 185 रुपए जेब से ढीले करने पड़े। परीक्षा में प्रदेश से 31,000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
सूत्रों की माने तो, 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने एक अंक पाने के लिए शुल्क राशि जमा की है। बता दें कि सरकारी नौकरी की परीक्षा में जहां पहले ही आवेदन शुल्क अभ्यर्थियों पर बोझ बन चुका है। वहीं आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराना भी महंगा हो चुका है। पहले आपत्ति शुल्क 50 रुपए थी। खासबात यह है कि उक्त जमा राशि आंसर सही होने के बाद वापस नहीं लौटाई जाएगी। (MP News)
अभ्यर्थी धमेंद्र कुमार ने बताया कि एएसआई भर्ती परीक्षा 17 व 18 दिसंबर को थी। 20 दिसंबर को आंसर-की जारी हुई। उसमें एक सवाल का आंसर सही होने के बाद गलत बताया। कॉम्पिटिशन टफ है, क्योंकि पेपर सरल आया था। एक-एक नंबर पर फाइट है। धर्मेंद्र ने बताया कि 185 रुपए जमाकर आपत्ति दर्ज कराई है।
पीड़ित धर्मेंद्र कि बताया कि पूर्व में भी आपत्तियां लगाई थी। दावा सही होने के बाद भी राशि वापस नहीं मिली। उसने बताया कि अब फाइनल रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। अभी इस बारे में जानकारी नहीं है।
यहां सवाल के घेरे में एक ऐसा सामान्य प्रश्न आया, जिसे अधिकांश अभ्यर्थियों ने सही बताया, लेकिन आंसर-की में उसे गलत घोषित कर दिया गया। पत्रिका के पास मौजूद आंसर-की के अनुसार प्रश्न था अंग्रेजी शब्दकोश के अनुसार कौन सा शब्द पहले आएगा। दिए गए विकल्पों में से अधिकांश अभ्यर्थियों ने ए से शुरू होने वाले शब्द को सही उत्तर माना, लेकिन आंसर-की में इसे गलत बताते हुए दूसरा उत्तर ई जारी किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह इतना सामान्य प्रश्न है कि छोटी कक्षा का छात्र भी इसका सही उत्तर बता सकता है। (mp news)
Updated on:
25 Dec 2025 10:27 am
Published on:
25 Dec 2025 10:27 am
