भिवाड़ी

बेटे के कुआं पूजन के बांटने गया था कार्ड, हादसे में हो गई मौत, घर में मचा कोहराम

जिले के बहरोड़ क्षेत्र के ग्राम खापरिया निवासी एक युवक रविवार को हरियाणा बॉर्डर मोरून्ड के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसको पुलिस ने नारनौल अस्पताल में भर्ती कराया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2023, 4:23 PM IST
a youth died in road accident in behror alwar

अलवर। जिले के बहरोड़ क्षेत्र के ग्राम खापरिया निवासी एक युवक रविवार को हरियाणा बॉर्डर मोरून्ड के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसको पुलिस ने नारनौल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव व घर में कोहराम मच गया।

जानकारी अनुसार ग्राम खापरिया निवासी मृतक दिनेश कुमार पुत्र सतीश कुमार के कुछ दिन पहले ही बेटा हुआ था और 5 मई का कुआं पूजन था। जिसके कामकाज व कार्ड वितरण के लिए दिनेश सुबह घर से गया था। जो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने परिवार जनों को सूचना दी तो परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे और वहां पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

मृतक दिनेश की एक साल पहले ही शादी हुई थी। जिसके कुछ दिन पहले ही बेटा हुआ था। घर परिवार में खुशी का माहौल था और परिवार के लोग 5 मई कुआं पूजन की तैयारियों में लगे हुए थे। वहीं दिनेश भी इसके काम के लिए बाइक पर घर से निकला था,लेकिन कुछ देर बाद ही परिवार जनों की सूचना मिलने के बाद खुशी गम में बदल गई। रविवार को मृतक के परिवार में ही लग्न आया था। जहां पर भी खुशियां गम में बदल गई। सूचना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया और हर किसी की आंखे नम हो गई।

Published on: