नागौर। मेड़ता चौराहे पर शनिवार मध्यरात्रि एक बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए व दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर कुचेरा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।