भिवाड़ी

अंजू से निकाह की बातों पर नसरूल्लाह का ‘खुलासा’, नागरिकता को लेकर आया ये लेटेस्ट अपडेट

Anju Nasrullah Love Story: अंजू उर्फ फातिमा से निकाह को लेकर उसके प्रेमी नसरूल्लाह ने स्थिति साफ कर दी है। एक न्यूज बेवसाइट से बातचीत में नसरूल्लाह ने निकाह करना स्वीकार किया है।

less than 1 minute read
Aug 07, 2023
nasrullah_weds_anju.jpg

भिवाड़ी @ पत्रिका। Anju Nasrullah Love Story: अंजू उर्फ फातिमा से निकाह को लेकर उसके प्रेमी नसरूल्लाह ने स्थिति साफ कर दी है। एक न्यूज बेवसाइट से बातचीत में नसरूल्लाह ने निकाह करना स्वीकार किया है। उसने अभी तक निकाह को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया है। लेकिन निकाह की तिथि नहीं बताई है।

अभी तक अंजू उर्फ फातिमा के नसरूल्लाह के साथ घूमने, उपहार लेने, दावत उड़ाने के वीडियो आ रहे थे, अब उनके निकाह की सच्चाई भी नसरूल्लाह ने सभी के सामने उजागर कर दी है। अंजू के पति अरविंद की ओर से भिवाड़ी में दर्ज कराए गए मुकदमे पर भी नसरूल्लाह ने प्रतिक्रिया दी है।

नसरूल्लाह कहता है कि मुकदमा दर्ज कराने से क्या होगा। वह किसी से नहीं डरता। अंजू के वापस भारत लौटने के सवाल पर कहा कि उसे वहां खतरा है। मीडिया वाले कैसे-कैसे लोग होते हैं, उनके बारे में उल्टा सीधा लिखा और बोला है। इसकी वजह से अंजू के लिए भारत में खतरा पैदा हो गया है। अंजू जब तक चाहे यहां रह सकती है। अंजू की पाकिस्तानी नागरिकता के लिए इस्लामाबाद गए थे। अब वहां से लौट आए हैं और अपने घर हैं।

अंजू की नागरिकता की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी तक निकाह को छिपाने के बारे में भी कुछ नहीं बताया। वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में अंजू ने भी अपना पाकिस्तानी प्रेम जाहिर किया था। पाकिस्तान को प्यारा देश बताया था।

Published on:
07 Aug 2023 07:22 pm