कामां थाने के एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि रविवार को ब्रज परिक्रमा कर रहे एमपी के सागर जिला के खुरई तहसील गांव तेवरी निवासी मुन्ना लाल पुत्र इमरत सिंह 50 वर्षीय की मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय मौत हो गई। मृतक की पत्नी रामसखी ने बताया कि 3 अगस्त को जन्मभूमि से अपने 15 अन्य साथियों के साथ ब्रज परिक्रमा शुरू की थी। परिक्रमा करते हुए केदारनाथ मंदिर पर पहुंच गए, जहां मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक से तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मेडिकल टीम को बुलाया और एंबुलेंस से कामां अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।