प्रस्तावित कलक्ट्रेट के सामने कॉलोनी में प्लॉट बिके 80-80 लाख में
यहां कलक्ट्रेट,एसपी समेत अन्य सरकारी दफ्तरों के लिए अजमेर रोड पर तहसील भवन के आगे 200 बीघा जमीन चिह्नित की गई है। जब जमीन को चिन्हित किया गया, उससे पहले यहां का बाजार भाव 2 करोड़ रुपए बीघा था। अब बाजार भाव मुख्य अजमेर रोड पर ग्राम अजगरी तक 4-5 करोड़ बीघा हो गया है। प्रस्तावित कलक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित एक कॉलोनी के मेन रोड पर 1500 वर्ग फीट के प्लॉट लगभग 80 लाख रुपए तक में बिके हैं। केकड़ी में सबसे महंगी जमीन अजमेर रोड पर ही है। लगभग सभी सरकारी दफ्तर व सिविल लाइन्स यहां प्रस्तावित है। सावर रोड पर भी जमीनों के भाव मे उछाल आया है। पुलिस लाइन के लिए सावर रोड पर भूमि चिन्हित की गई है,जिसके चलते कोहड़ा ग्राम तक जहां पहले 30 लाख रुपए प्रति बीघा जमीन के बाजार भाव थे। वे अब बढ़ कर लगभग 1 करोड़ बीघा हो गए हैं।