सूत्र बताते हैं कि प्रिंसिपल के 836 स्वीकृत पदों में से 523 पर कार्यरत हैं वहीं वाइस प्रिंसिपल को लेकर तो हालात बहुत खराब हैं। स्वीकृत वाइस प्रिंसिपल के 592 में सिर्फ बीस ही कार्यरत हैं जबकि 572 पोस्ट खाली पड़ी हैं। यही नहीं स्कूली व्याख्याता/शिक्षक के पद भी भारी संख्या में खाली हैं। हिंदी के 584 में से 104 तो अंग्रेजी के 197 में से 47 पद खाली चल रहे हैं। इतिहास, भूगोल के साथ राजनीति विज्ञान विषय के शिक्षक भी काफी कम हैं। राजनीति विज्ञान के 70, इतिहास के 97 तो भूगोल के 93 पद खाली हैं। शारीरिक शिक्षा के भी पद खाली चल रहे हैं, प्रबोधक हों या शिक्षाकर्मी, पदों का तो टोटा बना हुआ है।