भिवाड़ी

भिवाड़ी में 10 से ज्यादा स्पा सेंटरों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी, 30 युवतियां हिरासत में ली गईं, दो गिरफ्तार

Spa Center Raid: भिवाड़ी में पुलिस ने एक साथ कई स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 30 से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

2 min read
May 30, 2026
एआई तस्वीर

खैरथल-तिजारा। भिवाड़ी में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख व्यावसायिक परिसरों में संचालित स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 10 से अधिक स्पा सेंटरों की जांच की गई, जहां से 30 से ज्यादा युवतियों को हिरासत में लिया गया। वहीं दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि स्पा सेंटरों में सभी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Jalore Crime: हार्डकोर अपराधी भजनलाल विश्नोई के घर दबिश, 6 कारतूस-दस लाख जब्त, भाई गिरफ्तार

कार्रवाई के बाद क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा और पुलिस की इस मुहिम को लेकर लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली। पुलिस सूत्रों के अनुसार भिवाड़ी थाना क्षेत्र में स्थित एक शॉपिंग प्लाजा और एक बड़े मॉल में संचालित स्पा सेंटरों पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई थी। टीम में महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया ताकि जांच और पूछताछ की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।

शॉपिंग प्लाजा में एक्शन

छापेमारी के दौरान शॉपिंग प्लाजा में संचालित करीब चार स्पा सेंटरों की जांच की गई। यहां से लगभग 10 युवतियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मॉल में संचालित छह स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की, जहां से 20 से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। सभी को आगे की कार्रवाई के लिए भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया।

दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों के दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि स्पा सेंटर निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित हो रहे थे या नहीं। गिरफ्तार युवकों से भी पूछताछ की जा रही है और उनके स्पा सेंटरों से संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस पहले ही स्पा सेंटरों के संचालन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है। इन नियमों के तहत ग्राहकों की पहचान दर्ज करना, पहचान पत्र लेना और रजिस्टर में पूरी जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है। इसके अलावा संचालक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए। पुलिस का कहना है कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather: राजस्थान के 8 जिलों के लिए IMD का Red Alert जारी, तूफानी हवा के साथ वज्रपात-बारिश की चेतावनी
Also Read
View All