भिवाड़ी

रबर उत्पाद फैक्टरी में लगी आग, आसमान में छाया धुंआ का गुबार

भिवाड़ी. फूलबाग महिला थाने के पास स्थित एक रबर उत्पाद करने वाली इकाई में मंगलवार शाम को आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में अफरातफरी मच गई, सभी कर्मचारी बाहर निकल गए।

less than 1 minute read
आसमान में छाया धुंआ का गुबार

भिवाड़ी. फूलबाग महिला थाने के पास स्थित एक रबर उत्पाद करने वाली इकाई में मंगलवार शाम को आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में अफरातफरी मच गई, सभी कर्मचारी बाहर निकल गए। आग की सूचना फायर स्टेशन को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल वाहनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग को बढ़ता देख आधा दर्जन दमकल वाहनों को बुलाकर पानी का छिडक़ाव कराया गया। रीको फायर स्टेशन प्रबंधक राजू ने बताया कि क्राउन रबर पॉलिमर्स में आग की सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक आग चारों तरफ फैल चुकी थी। फैक्टरी में टायर की रबर निर्माण सहित अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। आग को बुझाने के लिए आसपास के क्षेत्र से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। उक्त फैक्टरी में पूर्व में भी एक बार आग लग चुकी है।

Published on:
28 Apr 2026 06:55 pm
Also Read
View All