भोजपुरी

अक्षरा सिंह को छूने की होड़ में स्टेज पर चढ़ने लगे लोग, बेकाबू हुई भीड़, एक्ट्रेस से हुई बदसलूकी

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इनका भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब बोलबाला है। हालांकि ये गानों के साथ साथ विवादों के चलते भी खूबव सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर अदाकारा के कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ है कि वो चर्चा में आ गई हैं।
2 min read
Dec 09, 2022
akshara singh
akshara singh

अक्षरा सिंह (Akshra Singh) भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अगर आप भोजपरी सिनेमा देखने के शौकीन हैं तो आप इनके फैन जरूर होंगे। अदाकारा कभी अपने नए गाने तो कभी लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही विवादों से भी इनका पुराना नाता रहा है। कभी पत्थर फेंके जाने को लेकर तो कभी स्टेज छोड़कर जाने को लेकर। इनके कार्यक्रमों में बवाल होता रहा है। अब एक बार फिर ऐसा हुआ है।

झारखंड के गढ़वा में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनसनी गर्ल अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। अदाकारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया।

आरोप है कि कुछ लोगों ने भोजपुरी अभिनेत्री के साथ बदसलूकी कर दी। फिर इस कदर हंगामा हुआ कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ गया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। लाठीचार्च से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी।

इस वजह से अक्षरा सिंह का कार्यक्रम तुरंत ही रोक दिया गया। अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू होने लगा लोगों में स्टेज के पास जाने की होड़ लगने लगी।

इस दौरान जब अक्षरा सिंह बिना अपनी प्रस्तुति दिये ही वापस जाने लगी, तो नाराज लोगों ने पंडाल और कुर्सिंयों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

अक्षरा सिंह के जाने के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। लोगों ने उन्हें छूने की भी कोशिश की जैसे-तैसे अक्षरा सिंह को बाहर निकाला गया।

हंगामे के दौरान सैकड़ों कुर्सियां तोड़ डाली गईं। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें अक्षरा सिंह को शामिल होना था। यह कार्यक्रम सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की खतियानी जौहर यात्रा का एक हिस्सा था, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 दिसंबर को शुरू किया था।

यह भी पढ़ें- साड़ी में अप्सरा सी खूबसूरत दिखीं हंसिका मोटवानी

Published on:
09 Dec 2022 12:00 pm