भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इनका भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब बोलबाला है। अब अदाकारा अपने एक लुक को लेकर ट्रोल हो रही हैं। उनकी तुलना मिया खलीफा से की जा रही है।
अक्षरा सिंह (Akshra Singh) भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अगर आप भोजपरी सिनेमा देखने के शौकीन हैं तो आप इनके फैन जरूर होंगे। अदाकारा कभी अपने नए गाने तो कभी लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार उनका एक लुक उनके लिए मुसीबत बन गया है।
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा लेटेस्ट लुक को लेकर ट्रोल हो गई हैं। यूजर्स एक्ट्रेस की तुलना एडल्ट फिल्म मॉडल मिया खलीफा के साथ कर रहे हैं।
अक्षरा ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वह किसी मूवी या फिर गाने की शूटिंग की है। वीडियो में अक्षरा अलग अंदाज के हेयरस्टाइल और चश्में पहनीं हुई नजर आ रही है। वीडियो में अक्षरा सिंह दो चोटियों में नजर आ रही है।
कुछ फैंस ने अक्षरा के इस लुक को एडल्ट स्टार मिया खलीफा से तुलना की है। अक्षरा के कई फैंस तो उनके इस लुक को देखकर उनसे हैरान व नाराज भी हैं।
एक य़ूजर ने लिखा है-बिल्कुल मिया खलीफा लग रही हो।
तो एक अन्य ने लिखा है-दीदी चश्मे में मिया खलीफा लग रही हो।
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टाइपो ऑफ मिया खलीफा।'
एक और यूजर ने लिखा, 'ये चश्मा मिया खलीफा का लग रहा है, एक और यूजर ने लिखा, अरे ये किसकी बायोपिक बनाने लगी हो आप...।'
यह भी पढ़ें- 24 साल छोटी पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं सलमान खान!