भोजपुरी

Bhojpuri Song: काजल त्रिपाठी का नया गाना रिलीज, ‘तोहरे के दूल्हा बनाईब हो’ में फेल किया बॉलीवुड

Bhojpuri Song 2024: भोजपुरी अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का लेटेस्ट गाना तोहरे के दूल्हा बनाईब हो रिलीज हो गया है।
2 min read
Nov 16, 2024
Bhojpuri Song 2024 Kajal Tripathi latest video Tohare Ke Dulha Banaib Ho singer Khushi Kakkar

Bhojpuri Song 2024: एक लेटेस्ट भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। इसे देख लोग कह रहे हैं कि काजल त्रिपाठी के आगे बॉलीवुड भी फेल है।

ये गाना है काजल त्रिपाठी और खुशी कक्कड़ लेटेस्ट सॉन्ग 'तोहरे के दूल्हा बनाईब हो'। इसे हाल ही में रिलीज किया गया है। काजल त्रिपाठी और सिंगर खुशी कक्कड़ की शानदार जोड़ी में लोकगीत 'तोहरे के दूल्हा बनाईब हो' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

तोहरे के दूल्हा बनाईब हो गाना

इस गाने में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी किसी हैंडसम लड़के को अपना दिल दे बैठी और उससे बेइंतिहा प्यार करती है। लड़का भी उसे दिलों जान से चाहता है, लेकिन उसे डर है कि काजल मुंह मोड़कर उससे दूर ना हो जाए।

लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग तोहरे के दूल्हा बनाईब हो

इस पर काजल त्रिपाठी अपने दिल की बात को मजबूती से सामने रखती है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'तोहरे के दूल्हा बनाईब हो' निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी ने अभिनय किया है।

लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग

इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने बनाया है। यहां देखिए ये लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग:

Published on:
16 Nov 2024 01:30 pm