भोजपुरी

Chhath Song 2024: छठ गीत ‘गोतिन ताना मारातारी’ हुआ रिलीज, गायिका कल्पना पटोवारी ने दिया फैंस को तोहफा

Chhath Song 2024: छठ के महापर्व से पहले एक नया गीत रिलीज हो गया है। इसे गायिका कल्पना पटोवारी ने गाया है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2024, 3:08 PM IST
Chhath Song 2024 Gotin Tana Maratari bhojpuri geet Kalpana Patowary

Chhath Song 2024: लोकप्रिय गायिका कल्पना पटोवारी का छठ गीत 'गोतिन ताना मारातारी' रिलीज हो गया है। कल्पना पटोवारी का गाया हुआ इस साल का पहला छठ गीत 'गोतिन ताना मारातारी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

न्यू छठ सॉन्ग

इस गाने का भाव यह है कि एक बाझिन स्त्री बहुत सारा ताना मेहना सुनकर बहुत दुःखी है। उसे घर में भी कोई इज्जत नहीं मिल रही है। उसकी सास उसे सताती है और गोतिन उसको ताना मारती रहती है। वह लोगों की चुभन भरी बातें सुनकर बहुत अधीर हो गई है और निर्जल छठ व्रत करके छठ मां से पुत्र प्राप्ति की विनती कर रही है। जिससे छठी मइया की कृपा से उसकी सूनी गोद भर जाए और उसे फिर किसी का ताना मेहना ना सुनना पड़े।

गोतिन ताना मारातारी छठ स्पेशल सॉन्ग

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत 'गोतिन ताना मारातारी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को कल्पना पटोवारी ने भक्ति भाव से गाया है और इसके वीडियो में उन्होंने खुद भक्तिमय प्रस्तुति दी हैं। इस गाने के गीतकार और संगीतकार धर्मेन्द्र सिंघानिया हैं। कम्पोजर मोनू सिन्हा, वीडियो डायरेक्टर ऋतुराज, कोरियोग्राफर गुंजन एंड विक्की हैं। प्रोडक्शन रजनीश शर्मा (राज) ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Updated on:
31 Oct 2024, 3:08 PM IST
Published on: