2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jai Hanuman Movie: हनुमान बनेंगे ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी, सामने आया ‘जय हनुमान’ का फर्स्ट लुक

Jai Hanuman Movie: एक्टर ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘जय हनुमान' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 31 Oct 2024, 2:27 PM IST

Jai Hanuman Movie First Look Starring Kantara Fame Rishab Shetty

Jai Hanuman Movie: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक प्रशांत वर्मा अपनी सुपहीरो फिल्म ‘हनु-मैन’ का सीक्वल ‘जय हनुमान’ बना रहे हैं। ‘जय हनुमान’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

जय हनुमान का फर्स्ट लुक

ऋषभ शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर ‘जय हनुमान’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फर्स्ट लुक पोस्टर में देखा जा सकता है कि ऋषभ, हनुमान जी के अवतार में मौजूद हैं और उनके हाथ में भगवान श्री राम की प्रतिमा है।

यह भी पढ़ें: Panchayat 4: पंचायत सीजन 4 की शूटिंग शुरू, फुलेरा लौटने के लिए हो जाएं तैयार, लेटेस्ट फोटोज

इसके कैप्शन में ऋषभ शेट्टी ने लिखा है- त्रेतायुग का एक व्रत, जो कलियुग में जरूर पूरा होगा। हम निष्ठा, साहस और भक्ति भाव के साथ एक महाकाव्य प्रस्तुत कर रहे हैं। निर्देशक प्रशांत वर्मा और निर्माताओं का सहयोग कर के बहुत खुश हूं।

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Film: अमर हैं मुन्ना भैया! हो गया कन्फर्म, लेकर आ रहे हैं पूरी फिल्म, कंपाउंडर भी है साथ

वायरल हुआ ऋषभ शेट्टी का लुक 

सोशल मीडिया पर फिल्म जय हनुमान फिल्म से ऋषभ शेट्टी का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। जय हनुमान के फर्स्ट लुक के बाद इस मूवी के लिए फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है जल्द ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आएगी।