13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरलक्ष्मी के पति की बॉडी-शेमिंग करने वाले यूट्यूबर पर एक्टर मंचू मनोज का फूटा गुस्सा, बोले- ‘जो घटिया सोच…’

Manchu Manoj Slams Youtuber: वरलक्ष्मी सरथकुमार के पति के लुक पर यूट्यूबर ने उड़ाया मजाक, तो साउथ एक्टर मंचू मनोज का फूटा गुस्सा। जानिए क्या है पूरा मामला।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Charvi Jain

Mar 13, 2026

Celebrity Press Meet Controversy

Varalaxmi Reply To YouTuber (source: instagram)

Manchu Manoj Slams Youtuber: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वरलक्ष्मी सरथकुमार अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में एक प्रेस इवेंट में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। एक्ट्रेस वरलक्ष्मी सरथकुमार अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'S Saraswati' की सफलता का जश्न मना रहीं थीं, लेकिन वरलक्ष्मी से एक यूट्यूबर ने उनके पति के शरीर (Physique) को लेकर इतना अजीब सवाल पूछ लिया कि हर कोई हैरान रह गया। बात इतनी बढ़ गई कि साउथ के जाने-माने एक्टर मंचू मनोज को गुस्सा आ गया और उन्होंने सरेआम उस यूट्यूबर की ऐसी क्लास लगाई कि सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है।

क्या था पूरा मामला?

यह पूरा ड्रामा वरलक्ष्मी सरथकुमार की फिल्म के एक इवेंट के दौरान हुआ। पूला चोक्का नवीन नाम के एक प्रसिद्ध तेलुगु यूट्यूबर ने माइक पकड़ा। फिल्म पर बात करने के बजाय, उसने वरलक्ष्मी के पति निकोलाई सचदेव के लुक के बारे में पूछ लिया। उसने पूछा, लोग कहते हैं जिनके पास मस्कुलर बॉडी होती है, उनके पास दिल नहीं होता। आपने एक मस्कुलर शख्स से शादी की है, तो आपको उनमें ऐसी क्या खूबी दिखी? यह सवाल सुनते ही माहौल पूरी तरह बदल गया। वरलक्ष्मी, जो अपनी खुशियों को सेलिब्रेट कर रही थीं, ने तुरंत यूट्यूबर को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने पूछा कि आखिर बॉडी और दिल का क्या कनेक्शन है? उन्होंने सुपरस्टार प्रभास का उदाहरण देते हुए उसकी बोलती बंद की और कहा कि मस्कुलर होने का मतलब यह कतई नहीं है कि इंसान के पास भावनाएं नहीं होतीं।

मंचू मनोज का करारा जवाब (Manchu Manoj Slams Youtuber)

जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो मंचू मनोज चुप नहीं रह सके। उन्होंने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर उस यूट्यूबर को आईना दिखाया। मनोज ने लिखा, आजकल क्या नया ट्रेंड चल रहा है? अटेंशन पाने के लिए लोग कितनी भी सस्ती बातें करने को तैयार हैं। यह वाकई अजीब है कि जिनके पास न बड़ा शरीर है और न बड़ा दिल, वो दूसरों पर कमेंट कर रहे हैं। मनोज ने आगे कहा, भाई, शरीर तो एक्सरसाइज और अनुशासन से बदला जा सकता है, लेकिन जो छोटी और घटिया सोच तुम लेकर घूम रहे हो, उसका कोई इलाज नहीं है। ऐसी सोच रखने वालों को तो किसी भी स्टेज पर बोलने का हक ही नहीं होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर हो रही बहस

मंचू मनोज की इस बात ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। लोग कह रहे हैं कि किसी के पति के लुक का मजाक उड़ाना बहुत ही गलत बात है। हर तरफ यही चर्चा है कि क्या सिर्फ व्यूज पाने के लिए किसी की निजी जिंदगी का अपमान करना सही है? वरलक्ष्मी सरथकुमार की बेबाकी और मंचू मनोज के इस स्टैंड की हर तरफ तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि ऐसे यूट्यूबर्स पर लगाम कसी जाए जो सिर्फ व्यूज के चक्कर में किसी की भी इज्जत उछालने की कोशिश करते हैं।