26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों का थिएटर लेकिन सोच…? अल्लू अर्जुन के नए सिनेमा हॉल में दिखा भेदभाव

Allu Arjun Cinema Hall Controversy: अल्लू अर्जुन के नए सिनेमा हॉल में एक खास दीवार बनी है, जिस पर बड़े स्टार्स के नाम हैं। लेकिन इस लिस्ट में एक भी अभिनेत्री का नाम न होने पर भड़के लोग। जानिए क्या है पूरी कहानी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Charvi Jain

Mar 15, 2026

Cinema Wall Controversy

Allu Cinemas Wall of Greats (source: instagram)

Allu Arjun Cinema Hall Controversy: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अभी हाल ही में हैदराबाद में अपना सिनेमा हॉल खोला है, जिसका नाम है अल्लू सिनेमाज। लोग इसकी चमक-धमक देखकर हैरान थे, लेकिन तभी एक ऐसी बात सामने आई जिसने सारा मजा किरकिरा कर दिया। हुआ ये कि थिएटर के अंदर एक खास दीवार बनाई गई है, जिसे वॉल ऑफ ग्रेट्स (Wall of Greats) कहा जा रहा है। इस दीवार पर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और महान कलाकारों के नाम लिखे गए हैं। लेकिन जैसे ही फैंस की नजर इस पर पड़ी, वो भड़क गए। क्योंकि इस पूरी दीवार पर सिर्फ हीरो ही हीरो हैं, एक भी अभिनेत्री या महिला कलाकार का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है।

क्या है पूरा मामला? (Allu Arjun Controversy)

अल्लू अर्जुन के इस नए और मॉडर्न सिनेमा हॉल की चर्चा सभी जगह रही है। इसमें सबसे बेस्ट साउंड सिस्टम और स्क्रीन लगाई गई है। लेकिन इसके अंदर जो सम्मान की दीवार बनी है, उसने विवाद खड़ा कर दिया है। इस दीवार पर अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, शाहरुख खान, पवन कल्याण और नागार्जुन जैसे बड़े नामों की फोटो और नाम लगे हैं। यहां तक कि कार्तिक आर्यन और फरहान अख्तर जैसे कलाकारों को भी जगह दी गई है। पर हैरानी की बात ये है कि जिस सिनेमा ने श्रीदेवी, रेखा, सावित्री और हेमा मालिनी जैसी महान अभिनेत्रियां दीं, उनका एक का भी नाम इस दीवार पर नजर नहीं आया।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

जैसे ही इस वॉल की फोटो एक्स पर वायरल हुई, नेटिजन्स ने अल्लू अर्जुन और उनके मैनेजमेंट पर खूब कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, ये तो हद ही हो गई, क्या आपको इस पूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक भी महान हीरोइन नहीं मिली? वहीं, कुछ फैंस ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का नाम न होने पर गहरा दुख जताया। लोगों का मानना है कि श्रीदेवी ने तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ सभी भाषाओं में काम किया और वो देश की पहली महिला सुपरस्टार थीं। उनका नाम न होना यह दर्शाता है कि आज भी बड़े स्टार्स सिर्फ पुरुष कलाकारों को ही ग्रेट मानते हैं। कुछ लोगों ने तो इसे पितृसत्ता कह दिया और कहा कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में आज भी महिलाओं को वो सम्मान नहीं मिलता, जिसकी वो हकदार हैं।

सिर्फ एक्टर से चलता है सिनेमा

ट्रोलर्स यहीं नहीं रुके, उन्होंने अल्लू अर्जुन से सीधा सवाल किया कि क्या सिनेमा सिर्फ हीरो के दम पर चलता है? एक कमेंट में लिखा था, यह बहुत ही शर्मनाक है। आप इसे भारतीय सिनेमा को ट्रिब्यूट कह रहे हैं, लेकिन आधी आबादी को ही गायब कर दिया। क्या बिना हीरोइनों के कोई भी फिल्म पूरी हो सकती है?

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अब साउथ बनाम बॉलीवुड की बहस भी छिड़ गई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि तेलुगु सिनेमा में हमेशा से पुरुषों का दबदबा रहा है और यह दीवार उसी सोच का नतीजा है।

क्या अल्लू अर्जुन सुधारेंगे अपनी गलती

अभी तक अल्लू अर्जुन की तरफ से इस पर कोई सफाई नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से लोग नाराज हैं और सोशल मीडिया पर बॉयकॉट जैसी बातें कर रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि थिएटर मैनेजमेंट को जल्द ही इस दीवार पर कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। फैंस की मांग है कि इस दीवार पर दिग्गज अभिनेत्रियों के नाम भी बराबरी से लिखे जाएं।