भोजपुरी

दिसंबर की सर्दी में खेसारी लाल यादव के नए गाने तेल ने बढ़ाई गर्मी, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

Khesari Lal Yadav-Yamini Singh Song Tel : खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का नया गाना 'तेल' सोमवार को रिलीज हुआ है। रिलीज होने के बाद से ही ये गाना यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस को गाने में खेसारी और यामिनी की कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
2 min read
Dec 20, 2022
khesari_lal_yadav_and_yamini_singh_song_tel_released_trending_on_youtube_watch.jpg
Khesari Lal Yadav-Yamini Singh Song Tel trending on Youtube

Khesari Lal Yadav New Song Tel : भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) यूट्यब पर ट्रेंडिंग का रिकॉर्ड तोड़ने में माहिर हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। खेसारी और यामिनी सिंह का नया गाना 'तेल' (Tel Song) सोमवार को रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस समय यूट्यब पर नंबर दो पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है। खास बात है कि नंबर एक पर भी खेसारी लाल यादव का गाना 'दढ़िया बढ़िया लागेला' ट्रेंड (Dadhiya Badhiya Lagela) कर रहा है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह के नए गाने 'तेल' (Khesari Lal Yadav-Yamini Singh Song Tel) को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। दोनों की वॉइस केमिस्ट्री गाने में मजेदार है और यह भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को खूब पसंद भी आ रहा है। वहीं गाने में एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) का रोमांस देखने लायक है। फैंस को खेसारी और यामिनी की कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। गाना 'तेल' तो रॉकिंग है ही, इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी बेहद सेंसेशनल है।

गाना 'तेल' के लिरिक्स को खेसारी लाल यादव के लिए कई सक्सेसफुल गाना लिखने वाले पवन पांडेय ने लिखा है। म्यूजिक शुभम राज का है और गाने को कंपोज शुभम तिवारी ने किया है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा है सारेगामा हम भोजपुरी में इस गाने को रिलीज करने के साथ लिखा है कि ना नाचने के सारे बहाने यह गाना फेल कर देगा। जाहिर है कि खेसारी लाल यादव के कई और गाने भी ट्रेंडिंग में हैं।

Published on:
20 Dec 2022 12:47 pm