भोजपुरी

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और रति पांडे का होली धमाका, ‘बंगला में उड़ेला अबीर’ हुआ 1M पार

Khesari Lal Yadav Holi Song: खेसारी लाल का ‘बंगला में उड़ेला अबीर’ धमाकेदार होली गाना रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही गाने ने सोशल मीडिया पर अपना रंग जमा दिया है।

2 min read
Mar 02, 2025
Khesari Lal Yadav Holi Song

Khesari Lal Yadav Holi Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और टीवी एक्ट्रेस रति पांडे की जोड़ी ने इस होली पर धमाल मचा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रिश्ते’ का होली स्पेशल गाना ‘बंगला में उड़ेला अबीर’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया।

गाने को दो दिन में 1M से ज्यादा व्यूज मिले

खेसारी लाल यादव और रति पांडेय की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ये गाना होली के रंग, मस्ती और जबरदस्त एनर्जी से भरपूर है। इस गाने को 2 दिन में 1M से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. द्वारा प्रस्तुत इस गाने को खेसारी लाल यादव और राज नंदनी ने अपनी आवाज दी है।

भोजपुरी फिल्म ‘रिश्ते’ 

गाने के भव्य सेट और रंग-बिरंगे सीन इसे एक परफेक्ट होली सॉन्ग बनाते हैं। गाने में खेसारी लाल की एनर्जी और रति पांडे की दिलकश अदाएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। पहली बार इस जोड़ी को एक साथ देखने को मिला और आते ही धमाल मच गया। फिल्म ‘रिश्ते’ एक पारिवारिक कहानी पर आधारित है, जिसमें रिश्तों की गहराई और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाया गया है। यहां देखिए गाना:

भोजपुरी फिल्म ‘रिश्ते’

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और रति पांडे के अलावा कई दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनमें आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान सिंह, संजीव मिश्रा, युगांत पाण्डेय, माया यादव, निशा झा, रंभा सहनी, जया पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव और सोनू पाण्डे शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन और लेखन प्रेमांशु सिंह ने किया है।

निर्माताओं ने कहा कि ये गाना होली के जश्न में चार चांद लगाएगा और दर्शकों को खूब पसंद आएगा।

Published on:
02 Mar 2025 05:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर