भोजपुरी

पवन सिंह ने तोड़ा परिवार से रिश्ता! सपोर्ट में उतरे फैंस, किसी ने कहा- देरी से लिया सही फैसला, तो किसी ने पूछा कारण

Pawan Singh Post: पवन सिंह ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपने परिवार से रिश्ता तोड़ दिया है। जबकि मां और बड़े भाई रानू सिंह के साथ खड़े रहने की बात कही है। अब लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए हैं।
3 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 4:10 PM IST
Pawan Singh Post Cut ties with his family natizens reaction and support power star
पवन सिंह ने परिवार से तोड़े सारे रिश्ते (Photo Source- Instagram/@singhpawan999)

Pawan Singh Post Cut ties with his family: भोजपुरी के 'पावर स्टार' पवन सिंह ने रविवार को अचानक अपने पोस्ट से हंगामा मचा दिया। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वह परिवार और पूरे खानदान से रिश्ता तोड़ चुके हैं। उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां और भाई की तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल लाइन लिखी। जैसे ही पवन सिंह का पोस्ट वायरल हुआ, हर कोई हैरान रह गया। देखते ही देखते कमेंट की बाढ़ आ गई। जहां कई लोग उनके समर्थन में उतर आए और इसे देर से लिया गया सही फैसला बताने लगे, वहीं कई यूजर्स ने अचानक उठाए गए इस कदम के पीछे की वजह भी पूछी।

भावुक पोस्ट और निजी जिंदगी की हलचल

पवन सिंह ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने कहा बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद वह बेहद दुखी होकर यह बात लिख रहे हैं। उन्होंने भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हुए स्पष्ट किया कि उनका अपने परिवार और खानदान से अब कोई संबंध नहीं रहेगा, लेकिन जन्म देने वाली मां और सबसे बड़े भाई रानू सिंह के लिए वह जीवनभर हाजिर रहेंगे।

पवन सिंह ने तोड़ा परिवार से रिश्ता

यह घोषणा ऐसे वक्त में आई है, जब पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर पहले से ही चर्चा में हैं। दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के जयप्रभा ग्राम में श्रीराम कथा के दौरान उन्होंने मंच से 'प्रेम' को लेकर बयान दिया था, वहीं नवरात्र के दौरान बिहार के मुंगेर में एक कार्यक्रम के मंच से उन्होंने अक्षरा सिंह को लेकर भी माफी मांगी थी। अब उनके लेटेस्ट पोस्ट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

पवन सिंह के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट
पवन सिंह के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "एक इंसान कितना भी मजबूत क्यों न हो, पर परिवार की परेशानियों में जीरो हो जाता है।" एक ने कारण पूछते हुए लिखा, ऐसा क्या हो गया कि आपने पूरे परिवार से ही रिश्ता तोड़ दिया?" एक ने लिखा, "पवन सिंह जी हम आपके साथ हैं" एक और ने लिखा, "आपको ये फैसला 2018 में ही लेना चाहिए था। आज आपकी जिंदगी बन गई होती, अक्षरा सिंह के साथ।"

पवन सिंह के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट

एक और फैन ने लिखा, "हर परिवार अपना नहीं होता, कुछ रिश्ते सिर्फ स्वार्थ तक ही सीमित होते हैं...पवन जी आपने सही किया।" एक ने कहा, "कुछ रिश्तों को हटाना ही उचित है, यह नाम के होते हैं काम के नही।" एक और फैन ने लिखा, "आपको अब ये सब समझ में आया है, काफी देर बाद।" एक और ने लिखा, "भईया ये फैसला लेने में बहुत देर कर दी खास 7 साल पहले अपने बारे में सोचा होता तो आपका घर नहीं बिखरा होता।"

पवन सिंह के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट

तलाक केस और पुराने विवादों का साया

बता दें, पवन सिंह की निजी जिंदगी उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे तलाक के मामले के कारण भी लगातार सुर्खियों में रही है। यूपी के बलिया जिले की रहने वाली ज्योति सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनसे पवन सिंह ने इनकार कर दिया था। यह मामला बलिया कोर्ट में विचाराधीन है और सुनवाई में अनुपस्थित रहने पर अदालत से उन्हें फटकार भी मिल चुकी है, जबकि पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा रखी है। इससे पहले 2014 में उनकी पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी, जिनकी एक साल बाद मृत्यु हो गई थी, और 6 मार्च 2018 को उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की थी।

Updated on:
29 Nov 2026, 4:10 PM IST
Published on: