भोपाल

रेप के बाद 16 दिन तक दोनों बहनों को घुमाया, दिखाया ताज

खाना खिलाने के बहाने दो दोस्त कार से साथ ले गए..रेप करने के बाद आगरा और मथुरा घुमाने ले गए...
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2022, 5:55 PM IST
bpl_rape.jpg

भोपाल. भोपाल में दो चचेरी बहनों से रेप का मामला सामने आया है। घटना शहर के गुनगा थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाली दो चचेरी बहनें बीते 16 दिन से घर से लापता थीं। दोनों बहनें 27 जुलाई को जब घर पहुंची तो उन्होंने बताया कि उनके दो दोस्त उन्हें अपने साथ ले गए थे जिन्होंने उनके साथ रेप किया और फिर मथुरा और आगरा घुमाने ले गए और फिर भोपाल स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

11 जुलाई से लापता थीं दोनों बहनें
गुनगा थाना क्षेत्र में रहने वाली दो चचेरी बहनें अर्पिता और अंजलि (दोनों के बदले हुए नाम) 11 जुलाई को घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली थीं। दोनों डीआईजी बंगला इलाके के एक कॉलेज से बीए कर रही हैं। देर शाम तक जब अर्पिता और अंजली घर वापस नहीं लौटीं तो परिजन ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थीं लेकिन दोनों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला और इसी बीच 27 जुलाई को दोनों बहनें वापस घर लौट आईं।


रेप के बाद घुमाया ताज
घर लौटकर आने के बाद जब परिजन ने अर्पिता और अंजली से परिजन ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कॉलेज से उनके दो दोस्त बलराम और धीरज उन्हें कार से खाना खिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। गांधी नगर ले जाकर दोनों ने उन्हें खाना खिलाया और फिर उनके साथ रेप किया। इसके बाद बलराम और धीरज उन्हें लेकर रेलवे स्टेशन गए और वहां से मथुरा व आगरा घुमाने ले गए। घुमाने के बाद वापस भोपाल स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। जिसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी और दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on: