27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात महीने की प्रेग्नेंट बहू को जेठ ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

घटना के वक्त घर में अकेली थी महिला..घर में घुसकर मारपीट कर लूटी आबरू...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Jul 2022, 8:33 PM IST

panna.jpg

पन्ना. पन्ना के अजयगढ़ में एक रेप का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सात महीने की गर्भवती महिला के साथ उसके ही जेठ ने ज्यादती की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ महिला ने अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी जेठ को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

गर्भवती बहू को जेठ ने बनाया हवस का शिकार
अजयगढ़ थाना क्षेत्र में सात माह की गर्भवती महिला से बलात्कार की घटना सामने आई है। पीड़िता ने जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एसपी कार्यालय में भी उसने न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, पीड़िता 25 जुलाई को घटना के वक्त घर में अकेली थी। पति व ससुर जरूरी कार्य से तहसील कार्यालय व सास खेत चली गई थी। वह दरवाजे बंद कर अंदर लेटी थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी जेठ दीवार कूदकर घर में घुसा और गर्भवती महिला से मारपीट कर हवस का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें- करीब दो महीने से बेटे से मिलने तड़प रही मां, पति बना रहा तलाक का दबाव


पीड़िता ने खुद डायल-100 को दी सूचना
पीड़िता ने घटना के बाद पति व डायल-100 पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजनों के साथ पुलिस भी घर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक हरि सिंह ठकुर ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता पति व सास-ससुर के साथ पन्ना पहुंची। यहां एडिशनल एसपी आरती सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता ने महिला पुलिस के साथ पन्ना न्यायालय पहुंचकर न्यायाधीश के समक्ष घटना के संबंध अपने कथन दर्ज कराए गए। उधर अजयगढ़ थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- युवक से परेशान महिला, एसपी ऑफिस में खुद पर डाला पेट्रोल, जानिए पूरा मामला