27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीब दो महीने से बेटे से मिलने तड़प रही मां, पति बना रहा तलाक का दबाव

घुमाने के बहाने दो महीने पहले बेटे को ले गया था पिता..जम्मू कश्मीर में बीएसएफ कॉन्सटेबल है पति..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Jul 2022, 4:45 PM IST

gwl_mother.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक मां बीते करीब दो महीने से अपने बेटे से मिलने के लिए तड़प रही है। अब महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए बेटे से मिलाने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि बेटे को उससे अलग कर उसके पति ने बेटे का दाखिला एक बोर्डिंग स्कूल में करा दिया है और वहां पर बताया है कि मां से जान का खतरा है जिसके कारण स्कूल प्रबंधन उसे बेटे से नहीं मिलने दे रहा है। वहीं बेटे को मां से अलग करने के बाद पति पत्नी पर तलाक के लिए दबाव भी बना रहा है। महिला का पति बीएसएफ में है और उसकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में है।

घुमाने के बहाने बेटे को ले गया था पति, करीब 2 महीने से तड़प रही मां
एसपी ऑफिस में बेटे से मिलाने की फरियाद लेकर पहुंची महिला रंजना (बदला हुआ नाम) टेकनपुर की रहने वाली है। रंजना ने बताया कि उसकी शादी साल 2013 में BSF कॉन्सटेबल निर्भय कुमार के साथ हुई थी।शादी के बाद कुछ साल तक दोनों के बीच रिश्ता ठीक रहा लेकिन बाद में विवाद होने लगे, छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता था। इसी बीच उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने प्रणय रखा। रंजना ने बताया कि करीब दो महीने पहले 7 जून 2022 को पति निर्भय छुट्टी पर आया था वो बेटे प्रणय को घुमाने का कहकर अपने साथ ले गया और फिर वापस नहीं लौटा। बाद में उसे पता चला कि बेटे का एडमिशन पति ने ग्वालियर के ही एक बोर्डिंग स्कूल में करा दिया है और वहां पर कहा है कि मां से बेटे को जान से खतरा है इसलिए जब भी वो बेटे से मिलने के लिए जाती है तो उसे मिलने नहीं दिया जाता। पति को फोन किया तो कहता है कि तुम्हें तलाक दूंगा। रंजना ने पुलिस से मांग की है कि उसे जल्द से जल्द अपने बेटे से मिलवाया जाए।

यह भी पढ़ें- भाजपा में सब ठीक नहीं, गृहमंत्री नरोत्तम के गढ़ में सिंधिया समर्थक ने मारी सेंध


पुलिस ने दी फैमिली कोर्ट में जाने की सलाह
वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि 2 दिन पहले भी महिला रंजना (बदला हुआ नाम) शिकायत लेकर आई थी कि पति उसे बेटे से नहीं मिलने दे रहा है और बोर्डिंग स्कूल में दाखिला करा दिया है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा है क्योंकि यह मामला हमारे विभाग का नहीं है। इसलिए महिला को फैमिली कोर्ट जाने की सलाह दी गई है क्योंकि फैमिली कोर्ट ही तय करेगा कि बच्चा किसके पास रहेगा।

यह भी पढ़ें- महिला के घर में गड़े मिले दो बैग, खोलकर देखा तो नोटों का लग गया ढेर, जानिए पूरा मामला