27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के घर में गड़े मिले दो बैग, खोलकर देखा तो नोटों का लग गया ढेर, जानिए पूरा मामला

पैसा डबल करने के मामले में बड़ी सफलता..आऱोपी के भाई ने गरीब महिला के घर छुपाए थे 1 करोड़ 35 लाख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Jul 2022, 9:52 PM IST

balaghat.jpg

बालाघाट. बालाघाट जिले के किरनापुर थाना इलाके में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब ढ़ाई महीने पहले 17 मई को पैसे डबल करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा था। तब आरोपियों के पास से 10 करोड़ रुपए बरामद हुए थे और अब इसी मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के द्वारा छिपाए गए 1 करोड़ 35 लाख रुपए और एक महिला के घर से बरामद किए हैं।

महिला के घर में गड़े थे दो बैग भरकर नोट
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी पैसे दोगुने करने का लालच देकर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अजय तिड़के के भाई ने महेश तिड़के ने नंबर टोला गांव की एक गरीब महिला के घर में पैसों को छिपाकर रखा है। इस सूचना पर पुलिस महिला के घर पहुंची और उससे पैसों के बारे में पूछा तो पहले तो महिला गुमराह करती रही लेकिन बाद में उसने पैसों के गड़े होने के बारे में बताया। पुलिस ने खुदाई शुरु की तो जल्द ही दो बैग मिले जो नोटों से भरे हुए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों बैगों से 1 करोड़ 35 लाख रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि महिला को पैसों का लालच देकर उसके घर में पैसे छिपाए गए थे।

यह भी पढ़ें- नोट गिनने में लगीं कई मशीनें..नोट ढ़ोते-ढ़ोते छूटे पुलिस के पसीने, जानिए कहां मिला नोटों का ढेर

ये है पूरा मामला
बता दें कि 17 मई को बालाघाट पुलिस ने पैसे डबल करने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तब आरोपियों के पास से 10 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए थे जिन्हें गिनने के लिए पुलिस को मशीनों की मदद लेनी पड़ी। पुलिस को आरोपियों के पास से 16 मोबाइल और अहम दस्तावेज भी मिले थे। इस मामले में सोमेंद्र कंकरायने, हेमराज आमाडारे और अजय तिड़के मुख्य आरोपी बनाए गए थे जिन्हें जेल भेज दिया गया था। यहां ये भी बता दें कि मामले का आरोपी अजय तिड़के जेल में होते हुए भी ग्राम जामडीमेटा से चुनाव जीत सरपंच भी निर्वाचित हो चुका है।

यह भी पढ़ें- 17 साल की युवती पर आया मौसा का दिल, बोलता- तुम्हारे लिए पत्नी को छोड़ दूंगा