भोपाल

एमपी में कनेक्ट होंगे 4 जिले, सरपट दौड़ेगी 38 सीटर की 22 ई-बसें

mp news: मध्यप्रदेश में चलने वाली बसों में 52 सीटर लो लोर के मुकाबले इलेक्ट्रिक बसें 38 सीटर होंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2025, 5:58 PM IST
फोटो सोर्स: पत्रिका
फोटो सोर्स: पत्रिका

mp news: केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के बीच हुए एमओयू के बाद इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की तैयारी पिछले 12 महीने से चल रही थी। विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव आने की वजह से यह प्रक्रिया लंबित हो गई थी।

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने रिक्वेस्ट फॉर टेंडर डॉक्युमेंट जारी करने के बाद नगरीय विकास संचालनालय को प्रपोजल भेज दिया है। जल्द ही स्टेट लेवल डेवलपमेंट कमेटी में यह प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा। इसके बाद टेंडर एवं ठेका कंपनियों से जुड़ी अंतिम शर्तों, नियम कानून के प्रारूप तैयार किए जा सकेंगे।

इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगी

भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड से जल्द ही इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएंगी। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने 22 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए रिक्वेस्ट फॉर टेंडर डॉक्युमेंट जारी कर दिया है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड संचालित इन बसों में यात्री सामान्य बसों की तरह किराया देखकर ध्वनि प्रदूषण रहित सफर की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।


यह होगी बसों की खासियत

-52 सीटर लो लोर के मुकाबले इलेक्ट्रिक बसें 38 सीटर होंगी।

-ऑटोमेटिक डोर वाली ये बसें एक बार चार्ज होने के बाद यह बस 200 किमी चलेगी।

-इससे वायु प्रदूषण के साथ ध्वनि प्रदूषण पर भी नियंत्रण होगा।

-इन बसों को शहर के नए रूटों पर चलाया जाएगा।

ई बसों के लिए आरएफटी डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। शासन से बाकी मंजूरियों के लिए औपचारिकताएं की जा रही हैं। निधि सिंह, सीईओ, बीसीएलएल

Updated on:
9 Jan 2025, 5:58 PM IST
Published on: