भोपाल

Alert in MP: धूल भरी आंधी की चेतावनी, अगले 24 घंटे हैं खतरनाक!

धूल भरी आंधी की चेतावनी MP में , अगले 24 घंटे हैं खतरनाक!
2 min read
May 18, 2018
big alert in MP
Alert in MP: धूल भरी आंधी की चेतावनी, अगले 24 घंटे हैं खतरनाक!

भोपाल।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से तेज धूप है। वहीं मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसे में मुमकिन है कि विभिन्न राज्यों में आने वाली मौसमी समस्या के चलते यहां भी कई हिस्सों में धूल के गुबार छाए रहे।

दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान सागर के कारण मौसम बिगड़ सकता है, उनके अनुसार सामान्यत: गर्मी के मौसम में यह बदलाव होता ही है।

लेकिन इस बार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान और मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती हालात बनने से मौसम लगातार खराब हो रहा है।

माना जा रहा है कि देश के कई हिस्सों में आने वाले आंधी-तूफान के चलते उत्तर भारत में बदले मौसम का असर मध्य प्रदेश में भी पड़ेगा, जिसके चलते आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर धूलभरी आंधी चल सकती है। राज्य में गर्मी का असर शुक्रवार को भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मौसम में आए बदलाव का राज्य पर भी असर होने के आसार हैं। जिससे आगामी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बौछारों के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना बनी हुई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, बीते 24 घंटों में सबसे गर्म खरगोन एवं खजुराहो रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये है मामला...
'चक्रवात सागर' पश्चिम से दक्षिण पश्चिम की तरफ 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है लेकिन इसके साथ आने वाली हवाएं 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि अगले 12 घंटों तक सागर एक चक्रवाती तूफान बना रहेगा। वहीं हवाओं की गति और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान आधी रात को पश्चिम और दक्षिण पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। चक्रवात के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, उसके आसपास, पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों में आंधी-तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान 'सागर’ की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग का यह भी मानना है कि यह तूफान आधी रात को पश्चिम और दक्षिण पश्चिम की तरफ बढ़ेगा। इसके अलावा विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तरी उत्तर प्रदेश में कल तेज हवाएं और तूफान आ सकता है।

Published on:
18 May 2018 05:14 pm