
बड़ी खबर: राजधानी की सड़क पर ड्यूटी कर रहे DSP को आया हार्ट अटैक, फिर...
भोपाल। हर रोज हो रहे धरने प्रदर्शन पुलिस सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों की सेहत को भी प्रभावित कर रहे हैं। एक ओर जहां इससे कई विभागों के कर्मचारी तनाव में आ जाते हैं।
वहीं इस दौरान व्यवस्था को संभालने के लिए जिम्मेदार पुलिस का चिलचिलाती धूप में भी खड़े रहने लगातार उनके स्वस्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।
इसी सब के बीच आज यानि शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी में ऐसा ही मामला सामने आया जहां अपनी ड्यूटी निभा रहे एक पुलिस अधिकारी की जान पर बन आई।
दरअसल सुबह से कांग्रेस की ओर से किए जा रहे राजभवन घेराव के दौरान यहां ड्यूटी कर रहे एक पुलिस अधिकारी को अत्यधिक धूप व प्रेशर के चलते अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके तुरंत बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के डीएसपी CM द्विवेदी जो राज भवन के पास कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान 3 घंटे से धूप में ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई जो हार्ट अटैक बताया जाता है। इसके तुरंत बाद उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच गए हैं।
जानिये हार्ट अटैक के बारे में कुछ खास: हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण -
1. शुरूआत में उल्टी आना।
2. सीने में तेज दर्द।
3. हाथों और उंगलियों कंधें, गर्दन और पीठ में दर्द।
सांस फूलना।
4. चक्कर आना।
5. अशांत मन और बेचैनी।
ये हैं हार्ट अटैक से बचने के घरेलू उपाय : बदलते लाइफस्टाइल के साथ आज के इस समय में हर कोई किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है। गलत खान-पान के कारण लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण बड़ों से लेकर युवाओं में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है।
कुछ लोग तो हार्ट अटैक के लक्षणों और बचने के उपाय पता नहीं होते। अगर इसके लक्षण और हार्ट अटैक के खतरे से बचने के उपाय पता हो तो इसका खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसके अलावा हेल्दी डाइट और व्यायाम के जरिए भी आप दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के खतरे से बच सकते हैं।
आज हम आपको डॉ. राजकुमार द्वारा हार्ट अटैक के लक्षण, कारण और इससे बचने के कुछ घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिससे इस खतरे को कम किया जा सकता है।
हार्ट अटैक से बचने के घरेलू नुस्खे
1. लौकी का जूस :
लौकी की सब्जी या जूस का रोजाना सेवन आपको हार्ट अटैक के खतरे से बचाता है। इसके अलावा इसे कच्चा खाना भी दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।
2. पीपल के पत्तें :
पीपल के 10-12 पत्तों को साफ करके पानी में उबाल लें। कम से कम 15 दिनों तक इसे पीने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या खत्म हो जाती है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
3. अंकुरित गेहूं :
गेहूं को 10 मिनट तक पानी में उबालकर अंकुरित करने के लिए किसी कपडे में बांध कर 1 इंच लंबा होने दें। रोजाना इसका सेवन हार्ट अटैक का खतरा कम करता है।
4. गाजर :
कच्ची गाजर या इसके जूस का सेवन दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना गाजर का रस पीने और डाइट में हरी सब्जियां शामिल करने से आप इससे बच सकते है।
5. अर्जुन की छाल :
अर्जुन की छाल को सूखा कर इसका चूर्ण बना लें। रोज इस पाउडर की इसकी चाय बनाकर पीने से आप हार्ट अटैक के खतरे से दूर रहते है।
6. अदरक का रस :
1 कप अदरक का रस, नींबू के रस, लहसुन और एप्पल साइडर सिरका को गर्म करें। ठंडा होने पर इसमें शहद मिक्स कर लें। रोज खाली पेट इसके 3 चम्मच पीने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या खत्म हो जाती है।
Updated on:
18 May 2018 03:57 pm
Published on:
18 May 2018 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
