भोपाल

भोपाल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को किया डायवर्ट, 30 अप्रेल तक बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

Bhopal- दानापुर मंडल व प्रयागराज स्टेशन पर निर्माण का असर

2 min read
Apr 22, 2026
24 Trains Passing Through Bhopal Diverted Until April 30- Demo pic

Bhopal - भोपाल रेलवे स्टेशन पर समर सीजन का असर साफ नजर आ रहा है। जहां प्लेटफार्म पर यात्रियों की गहमागहमी बनी रहती है वहीं सभी ट्रेनें खचाखच भरी आ रहीं हैं। समर सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है पर इसके बावजूद दिक्कत कम नहीं हुई। रेलवे के मेंटेनेंस ने यात्रियों को मिलने वाली राहत को घटा दिया है। एक बार फिर रेलवे मेंटेनेंस के चलते भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। इससे यात्रियों की परेशानी खासी बढ़ गई है।

भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, मेंटेनेंस के चलते भोपाल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दानापुर मंडल एवं प्रयागराज स्टेशन पर होने वाले निर्माण कार्य के चलते इन ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर डायवर्ट किया गया है। प्रयागराज रूट पर जाने वाली ट्रेनें खासी प्रभावित हुई हैं।

ये भी पढ़ें

सीएम व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दिल्ली दौरे से मची खलबली, एमपी में राजनैतिक नियुक्तियां तय

ऑनलाइन चेकिंग करने के बाद ही अपने रेल यात्रा शुरू करें

रेलवे की ओर से बताया गया है कि ये ट्रेन 30 अप्रेल तक डायवर्ट रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा ये सुझाव भी दिया गया है कि वे ऑनलाइन चेकिंग करने के बाद ही अपने रेल यात्रा शुरू करें।

प्रयागराज रूट पर जाने वाली ये ट्रेनें हुईं प्रभावित, रेलवे ने रूट किया डायवर्ट

15560 अहमदाबाद- दरभंगा एक्सप्रेस
15559 दरभंगा- अहमदाबाद एक्सप्रेस
15018 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस
15267 रक्सौल- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल एक्सप्रेस
11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस
11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस
01025 दादर- बलिया स्पेशल
01027 दादर- गोरखपुर स्पेशल
01026 बलिया- दादर स्पेशल
01028 गोरखपुर- दादर स्पेशल
22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस
22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस
11060 छपरा- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
18609 रांची-एलटी एक्सप्रेस
18610 एलटी-रांची एक्सप्रेस।

रेलवे ने स्थायी समाधान निकालने के तहत प्लेटफार्म नंबर 6 के साइड रेन बसेरा के पास स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की तैयारी की

इधर भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर करीब 3000 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाला पक्का होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। यह करीब 10 हजार वर्गमीटर का होगा। खासतौर पर सिंहस्थ 2028 को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। अभी किसी आयोजन, त्योहार आदि पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर प्लेटफॉर्म के बाहर टेंट लगाकर उनके बैठने के इंतजाम किए जाते हैं। रेलवे ने इसका स्थायी समाधान निकालने के तहत प्लेटफार्म नंबर 6 के साइड रेन बसेरा के पास स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की तैयारी की है।

ये भी पढ़ें

एमपी में दो पूर्व मंत्रियों सहित 11 विधायकों को बड़ा दायित्व, बीजेपी ने बनाई 89 सदस्यीय जंबो टीम
Published on:
22 Apr 2026 06:49 am
Also Read
View All