भोपाल

77th Republic Day : गणतंत्र दिवस पर भोपाल में राज्यपाल और यहां झंडा फहरा रहे सीएम मोहन, देखें अपडेट्स

77th Republic Day : 26 जनवरी पर्व का राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहा है। यहां एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल शहर के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण करेंगे।

less than 1 minute read
गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन (Photo Source- Patrika)

77th Republic Day : भारतीय गणतंत्र के 77वें दिवस को लेकर देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी जबरदस्त धूम है। प्रदेश के हर जिले और हर शहर में समारोह आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को पड़े 26 जनवरी पर्व का राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहा है। यहां एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल शहर के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृहनगर उज्जैन में ध्वज फहराएंगे। साथ ही, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इंदौर और राजेंद्र शुक्ल सागर में झंडावंदन करेंगे। इसके अलावा मंत्रीगण और कलेक्टर अलग-अलग जिलों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर झंडा फरहाएंगे और इसके बाद सीएम मोहन का अभिभावदन ।

ये भी पढ़ें

अवैध कॉलोनी बसाने वाले की खैर नहीं, करोड़ों जुर्माने के साथ 10 साल जेल, कलेक्टर पर भी गिरेगी गाज

लाल परेड मैदान में मुख्य समारोह

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह लाल परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मद्देनजर भोपाल में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नगरीय यातायात पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी की सुबह 06 बजे से आवश्यकता अनुसार प्रवेश, पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है, जिसे कार्यक्रम संपन्न होने तक यथावत रखा जाएगा।

Published on:
26 Jan 2026 08:47 am
Also Read
View All

अगली खबर