भोपाल

Triple Murder: पूर्व डिप्टी सीएम के परिवार पर हमला, बेटे, बहू और 4 साल की पोती की हत्या

triple murder: मध्यप्रदेश में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं प्यारेलाल कंवर, कोरबा में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या...।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2021, 1:22 PM IST
old_cm.png
मध्यप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के परिवार के तीन सदस्यों की कोरबा में हत्या।

भोपाल। अविभाजित मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत प्यारेलाल कंवर (former mp deputy cm pyarelal kanwar) के बेटे, बहू और चार साल की पोती की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनके घर के सदस्य जब घूमने गए थे, तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में हरीश कंवर, सुमित्रा कंवर और चार साल की आशी कंवर की हत्या कर दी गई।

घटना छत्तीगढ़ के कोरबा में बुधवार सुबह हुई। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। प्यारेलाल कंवर के निधन के बाद कोरबा जिले के ग्राम भैसमा में उनके निवास पर मां मां जीवन बाई, बेटा हरीश कंवर, बहू सुमित्रा कंवर और पोती आशी कंवर रहते थे। जबकि हरीश के बड़े भाई हरभजन कंवर सुबह घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि हरीश के बड़े भाई हरभजन कंवर सुबह परिवार के साथ टहलने के लिए हर दिन जाते हैं। बुधवार को भी वे घूमने गए थे। घर में मां जीवन बाई, हरीश और पत्नी सुमित्रा व पुत्री आशी रह गए। तभी अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से घटना को अंजाम दे दिया।

मां पहुंची को धक्का देकर गिराया

बताया जा रहा है कि 82 वर्षीय मां जीवन बाई कंवर भी घर पर ही आवाज सुनकर पहुंची तो आरोपितों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। जीवन बाई की आंखों की रोशनी चली गई है, इसलिए वह आरोपितों को देख नहीं पाई। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा कि अज्ञात हमलावर कंवर परिवार के जानने-पहचानने वाले हो सकते हैं।

विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे कंवर

प्यारेलाल कंवर 6 अप्रैल 1984 से 10 मार्च 1985 तक मध्यप्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे। 1985 में पुनः विधायक बनने के बाद राज्यमंत्री वित्त एवं आदिमजाति कल्याण, 1993 में उपमुख्यमंत्री रहे। उस समय दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे। इधर, मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता एवं महासचिव सुनील शुक्ला ने कंवर परिवार की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Published on: