भोपाल

3 या 4 मार्च…जानें कब रहेगा सरकारी कर्मचारियों का होली अवकाश !

Holi Holiday 2026: होली की छुट्टी राज्यों के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार तय होती है। सभी जगह छुट्टियों के अलग-अलग अपडेट्स हैं...

2 min read
Feb 27, 2026
Holi holiday (Photo Source - Patrika)

holi holiday: रंगों का त्योहार होली आने वाला है लेकिन हर बार की तरह तारीख को लेकर लोग बहुत कन्फ्यूजन में हैं। कोई 3 मार्च तो कोई 4 मार्च को होली मनाने की बात कर रहा है, ऐसे में ऑफिस के लोगों में बीच उलझन है कि होली की छुट्टी कब होगी। हालांकि, होली की छुट्टी राज्यों के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार तय होती है।

सभी जगह छुट्टियों के अलग-अलग अपडेट्स हैं। वहीं इस बार होली के शासकीय अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति है। दरअसल धुलेंडी पर्व शहर में 4 मार्च को मनाया जाएगा, वहीं शासकीय अवकाश 3 मार्च को घोषित किया गया है। इसे लेकर कर्मचारी संगठन लगातार अवकाश में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Metro Project: ऑरेंज और ब्लू लाइन के लिए ली जाएगी ’22 एकड़’ जमीन, अधिसूचना जारी

कर्मचारियों ने की मांग

मप्र अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने शासन से 3 मार्च को घोषित अवकाश निरस्त कर 4 मार्च को घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 3 मार्च को ग्रहण के कारण होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। इधर, पंजीयन विभाग के कर्मचारियों- अफसरों को मार्च माह में सिर्फ एक दिन ही अवकाश का मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश सरकारी विभाग के कलेंडर के मुताबिक होली की छुट्टी 3 मार्च को घोषित की गई है।

मार्च में 6 सरकारी छुट्टियां

मार्च महीने में सरकारी कर्मचारियों को कई सारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। मार्च के महीने में 03, 19, 20, 21, 27 और 31 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी। मध्यप्रदेश के सरकारी कलेंडर 2026 के मुताबिक 03 मार्च को होली, 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20 मार्च चैती चांद, 21 मार्च ईद-उल-फित्र, 27 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयन्ती की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी बैंक, स्कूल, ऑफिस बंद रहेंगे।

14 दिन बंद रहेंगे ऑफिस

सबसे ज्यादा मार्च माह में 14 दिन ऑफिस बंद रहेंगे और इस माह 17 दिन ही काम होगा। क्योंकि मार्च में शनिवार-रविवार की नौ छुट्टियों के अलावा छह त्यौहारों की छुट्टियां हैं, हालांकि इनमें से एक छुट्टी शनिवार में शामिल है। इससे 14 दिन ऑफिसों में ताला रहेगा। वहीं फरवरी व जुलाई माह में शनिवार व रविवार के अलावा कोई अन्य छुट्टियां नहीं हैं, इससे जुलाई माह में सबसे ज्यादा 23 दिन ऑफिस खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें

15 से 25 साल के यंगस्टर्स हो रहे ‘थायरॉयड’ का शिकार, लापरवाही पड़ेगी भारी

Published on:
27 Feb 2026 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर