Bhopal Metro Rail Station: कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि लीज पर दुकानें दे दें, लेकिन हमें इस तरह से न हटाएं। यहां मेट्रो स्टेशन के लिए 30 दुकानें हटाई जाएगी।
Bhopal Metro Rail Station:एमपी के भोपाल शहर में मेट्रो रेल स्टेशन के लिए रोशनपुरा मिंटो हॉल के सामने की 40 साल पुरानी दुकानों को तोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व मेट्रो ने नोटिस दे दिए है। इसमें मुआवजा देने की बात है, लेकिन दुकानदार मुआवजा नहीं चाहते। उनका कहना है कि 40 साल से ये हमारा भरण पोषण कर रही है, ऐसे में हमें विस्थापित किया जाए। दुकान के बदले दुकान दी जाए। इसके लिए दुकानदारों ने जिला प्रशासन के पास निवेदन किया है।
कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि लीज पर दुकानें दे दें, लेकिन हमें इस तरह से न हटाएं। यहां मेट्रो स्टेशन के लिए 30 दुकानें हटाई जाएगी। गौरतलब है कि मेट्रो की भदभदा से रत्नागिरी तक ब्लू लाइन के रोशनपुरा मेट्रो स्टेशन का काम होना है।
मेट्रो ट्रेन के भोपाल स्टेशन से पुल पातरा के बीच अंडरग्राउंड लाइन काम करते हुए बढ़ने में शालीमार ट्रेड सेंटर के पास टूटी सीवेज लाइन बड़ी दिक्कत बनेगी। खुद ट्रेड सेंटर के मालिक दशरत तलरेजा ने इसकी आशंका जताते हुए, लाइन दुरूस्त कराने के बाद अंडरग्राउंड लाइन निकालने की अपील की। ट्रेड सेंटर के नीचे मेट्रो की दो टनल बनेगी यहां 135 दुकान, कार्यालय, शो रूम तक है। आशंका जताई गई कि अंडरग्राउंड मेट्रो का काम ट्रेड सेंटर से नीचे पहुंचेगा तो ये सीवेज 24 मीटर गहराई में उतरेगा। सीवेज जमा रहने से कॉम्प्लेक्स की नींव भी कमजोर हो रही है और ये भवन को प्रभावित करेगी।
जिला प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में छोला रेलवे लाइन के पास 85 झुग्गियों को हटाया गया। इन्हें हटाने के लिए रेलवे ने प्रक्रिया की थी। जिस जगह झुग्गियां बना ली थी वह रेलवे की जमीन है। यहां हाल में ही तेजी से जमीन पर कब्जा करने के लिए झुग्गियां बनाई जा रही थी। रेलवे ने जिला प्रशासन व नगर निगम की मदद से इन झुग्गियों को हटवाया। इस दौरान पुलिस बल उपस्थित रहा।
राजधानी में चल रहे विकास कार्यों के दौरान पाइपलाइन टूटने से आज (गुरुवार) शहर के कई बड़े इलाकों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। पहली घटना टूबा कॉलेज के पास की है, जहां एनएचएआई द्वारा आशाराम तिराहे से रत्नागिरी तक सड़क निर्माण के दौरान 180 एमएम व्यास की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
इस वजह से पलासी उच्च स्तरीय टंकी से जुड़े क्षेत्रों जैसे कमलेश नगर, शंकर नगर बस्ती, राज नगर और भारती स्टेट आदि में आज (गुरुवार) पानी की सप्लाई नहीं होगी। दूसरी तरफ, डीआईजी बंगले के पास मेट्रो कार्य के दौरान एक और पाइपलाइन टूट गई। इसके चलते आरिफ नगर, करोंद, शिवशक्ति कॉलोनी और जवाब नगर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में भी जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। निगम प्रशासन ने सुधार कार्य शुरू कर दिया है।