भोपाल

हलाली डैम से छोड़े गए 5 दुर्लभ गिद्धों को एमपी से हुआ प्यार, GPS रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

MP Halali Dam Vulture Released: दुर्लभ प्रजाति के पांच गिद्धों की अनूठी कहानी सामने आई है। इन्हें खुला आसमान दिया गया, लेकिन शहर छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं। जीपीएस ट्रैकिंग की रिपोर्ट में शहर से इनका मोह सामने आ रहा है। 23 फरवरी को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हलाली डैम से वन विभाग और […]

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
rare vultures in MP(photo:patrika creative)

MP Halali Dam Vulture Released: दुर्लभ प्रजाति के पांच गिद्धों की अनूठी कहानी सामने आई है। इन्हें खुला आसमान दिया गया, लेकिन शहर छोड़कर जाने को तैयार नहीं हैं। जीपीएस ट्रैकिंग की रिपोर्ट में शहर से इनका मोह सामने आ रहा है। 23 फरवरी को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हलाली डैम से वन विभाग और गिद्ध संवर्धन के तहत इन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। लंबी दूरी की उड़ान भरने के बजाय शहर से लगे जंगलों और पहाडिय़ों में इनकी लोकेशन मिल रही है।

ये भी पढ़ें

17 सस्पेंड, अब हर स्कूल की होगी जांच, अफसर भी हटेंगे

72 घंटे में पूरा किया था 30-40 किमी का सफर

बीते 72 घंटे में 30 से 40 किमी का इन्होंने सफर किया है। उम्मीद थी इस दौरान ये लंबी दूरी तय करेंगे। बता दें, देश और दुनिया में गिद्धों की कम होती संख्या को बढ़ाने के लिए गिद्ध संवर्धन प्रोग्राम के तहत काम हो रहा है। यूरोप के काला गिद्ध से उम्मीद, पांच गिद्ध में चार देशी और एक विदेशी है। सैकड़ों किमी की यात्रा की उम्मीद है। लेकिन पहले चरण में परिणाम विपरीत हैं। देशी के साथ विदेशी भी इनके साथ ही घूम रहा है। यह सिनेरियस प्रजाति का गिद्ध है, जिसे सबसे बड़ा शिकारी पक्षी माना जाता है। इसे काला गिद्ध भी कहा जाता है। इसके अलावा चार जिप्स इंडिकस हैं।

उम्मीद जल्द शुरू करेंगे लंबी यात्रा

दुर्लभ प्रजाति के पांच गिद्धों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया था। अभी इनकी लोकेशन रायसेन के आसपास है। उम्मीद है ये जल्दी ही लंबी यात्रा शुरू करेंगे।

-विजय कुमार, संचालक वन विहार

ये भी पढ़ें

घर बना ऑपरेशन थिएटर, बिना डिग्री के तीन कमरों के अवैध क्लिनिक में ‘गर्भपात रैकेट!’

Published on:
27 Feb 2026 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर