भोपाल

771 करोड़ से अपग्रेड होंगे एमपी के 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले ही किया था खारिज

Health Centers In MP: प्रदेश के 73 स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द ही अपग्रेड किया जाएगा। इसमें 771 करोड़ खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट में प्रत्साव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि, 6 दिन हुई कैबिनेट बैठक में सीएम ने ही इस प्रत्साव को खारिज किया था।
2 min read
Health Centers In MP
Health Centers In MP (771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 स्वास्थ्य केंद्र Photo Source- Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भोपाल जिले के ऐतिहासिक महत्व वाले जगदीशपुर में रविवार को डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक कर 771.13 करोड़ से 73 स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों में बिस्तरों की संख्या बढ़ेगी। नए भवन बनेंगे। 1600 नियमित, 71 संविदा और 560 आउटसोर्स के पदों पर भर्ती होंगी।

ये प्रस्ताव 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में भी लाया गया था, तब इसे मुख्यमंत्री ने ये कहते हुए लौटा दिया था कि, पहले उन स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की भर्ती हो, जिनके लिए पूर्व में भवन और पद स्वीकृत किए गए थे। सीएम ने मंत्रियों को बताया कि, 23 जिलों में कम बारिश हुई तो इंदौर, नीमच, देवास, बुरहानपुर, भिंड, सीहोर, आगर-मालवा व हरदा में सामान्य से अधिक तो आलीराजपुर में अति अल्प वर्षा हुई है। उन्होंने बारिश के हालात पर नजर रखने को कहा है।

अपग्रेड कर अस्पतालों में बढ़ाएंगे सुविधाएं

-29 उप स्वास्थ्य केंद्रों को 6 बिस्तर वाले प्राथमिक हेल्थ सेंटर में बदला जाएगा।
-19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदला जाएगा।
-18 सामुदायिक हेल्थ सेंटर्स को 50 बिस्तर वाले सिविल अस्पतालों में बदला जाएगा।
-07 सामुदायिक व सिविल अस्पतालों को 100 बिस्तर वाले सिविल अस्पतालों में बदला जाएगा

फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपए जारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जगदीशपुर से प्रदेश के 10.54 लाख किसानों को पीएम फसल बीमा के 1460.25 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। यह राशि 2025 में खरीफ फसलों का बीमा कराया था और उनकी फसलें खराब हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ है। कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि प्रदेश में योजना के तहत 2016-17 से 2024-25 तक 30942.३४ करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

लखन पटेल समेत 10 मंत्री नहीं पहुंचे

कैबिनेट बैठक में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल समेत 10 मंत्री नहीं पहुंचे। हाल में मंत्री पटेल के से पशुपालन विभाग ले लिया गया था। अब उनके पास आनंद विभाग है। माना जा रहा है कि, तब से वे नाराज हैं। हालांकि, अब तक उनका कोई बयान नहीं आया है। कैबिनेट मंत्रियों में तुलसीराम सिलावट, उदय प्रताप सिंह, नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्यु्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैतन्य कुमार काश्यप आदि भी नहीं पहुंचे थे।

Updated on:
20 Jul 2026 08:01 am
Published on:
20 Jul 2026 08:01 am