भोपाल

नये साल की पहली कैबिनेट बैठक में दिखा अलग नजारा, आप भी देखें एक साल में क्या बदला?

Mohan Cabinet: मंगलवार 7 जनवरी को हुई साल 2025 की पहली कैबिनेट बैठक, मोहन कैबिनेट में एक साल में दिखा बड़ा बदलाव, आप भी देखें तस्वीरें....
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2025, 9:19 AM IST
Mohan Cabinet

Mohan Cabinet: नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कुछ नयापन देखने को मिला। मंत्रालय के सभागार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास मुख्य सचिव अनुराग जैन बैठे दिखाई दिए। लंबे समय बाद सीएस की कुर्सी वापस सीएम के पास लग गई। मोहन सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक के बाद से सभागार की बैठक व्यवस्था में बदलाव हुआ। तब वीरा राणा मुख्य सचिव थीं। उस समय मुख्य सचिव की कुर्सी मुख्यमंत्री के समानांतर लेकिन मंत्रियों की कुर्सियों से पीछे कर दी गई।

मोहन कैबिनेट में दिखा बड़ा बदलाव

सीएम मोहन यादव के पास लगी सीएस अनुराग जैन की कुर्सी
एक साल पहले सीएम से इतनी दूर लगी थी सीएस की कुर्सी, तब वीरा राणा मुख्य सचिव थीं।
जबकि 2023 में भी सीएम मोहन यादव के पास ही लगी थी सीएस की कुर्सी।

पांच अक्टूबर के बाद अब तक छह बैठकें

नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने 3 अक्टूबर, 2024 को ज्वॉइन किया था। इसके बाद मंत्रालय में ही 5 अक्टूबर को हुई पहली कैबिनेट बैठक में मुख्य सचिव की हैसियत से अनुराग जैन पीछे की ओर ही बैठे थे। तब से अब तक छह कैबिनेट बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन मुख्य सचिव की कुर्सी पीछे ही रही।

मंगलवार (7 जनवरी, 25) को इस सभाकक्ष का दृश्य कुछ बदला नजर आया। कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास ही बैठे दिखाई दिए।

    Updated on:
    8 Jan 2025, 9:19 AM IST
    Published on: