भोपाल

भोपाल के नेहरू नगर चौराहा से पीएंडटी चौराहा तक करीब 800 मीटर लंबा नया फ्लाइओवर बनेगा

भोपाल.नेहरू नगर चौराहा पर अगले दो साल में ट्रैफिक जाम से लेकर भीड़ की दिक्कत दूर हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी नेहरू नगर चौराहा से पीएंडटी चौराहा तक करीब 800 मी लंबा फ्लाइओवर तैयार करवा रहा है। इसके लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। सर्वे में करीब आठ लाख रुपए खर्च होंगे। ब्रिज का बजट […]

less than 1 minute read
Sep 05, 2024

भोपाल.
नेहरू नगर चौराहा पर अगले दो साल में ट्रैफिक जाम से लेकर भीड़ की दिक्कत दूर हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी नेहरू नगर चौराहा से पीएंडटी चौराहा तक करीब 800 मी लंबा फ्लाइओवर तैयार करवा रहा है। इसके लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। सर्वे में करीब आठ लाख रुपए खर्च होंगे। ब्रिज का बजट फिलहाल 32 करोड़ रुपए रखा है। फायनल सर्वे के बाद डीपीआर में अंतिम बजट तय किया जाएगा। इस साल आखिर तक ब्रिज का काम शुरू करने का दावा है। अगले दो साल में ब्रिज आमजन के लिए शुरू हो जाएगा।

इसलिए फ्लाइओवर

  • नेहरू नगर चौराहा शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा बन गया है। यहां सप्ताह में दो बार हाट लगने से करीब डेढ़ लाख की आबादी जाम हो जाती है। दिन में ये खुशीलाल कॉलेज वाली पहाड़ी व न्यू मार्केट वाली रोड से आवाजाही कर लेते हैं, लेकिन दिन ढलने के बाद रात की दिक्कत से परेशानी होती है। ऐसे में ब्रिज बनने से पूरे समय बेफिक्र होकर आवजाही की जा सकेगी।

60 हजार वाहन गुजरते हैं नेहरू नगर चौराहा से

  • ये ब्रिज नेहरू नगर चौराहा से पीएंडटी चौराहा पर उतरेगा। इस समय नेहरू नगर चौराहा से 60 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं। खुशीलाल पहाड़ी की ओ से कोलार जाना हो या फिर भदभदा बड़ा तालाब, प्रेमपुरा घाट पहुंचना हो। भारत माता चौराहा से लेकर श्यामला हिल्स की ओर आवाजाही के लिए नेहरू नगर चौराहा से ही लोग जाते हैं। ब्रिज से आधा ट्रैफिक भार घट जाएगा।

कोट्स
नेहरू नगर से पीएंडटी फ्लाइओवर के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसे जल्द ही तैयार करेंगे।

  • जावेद शकील, ईई पीडब्ल्यूडी ब्रिज
Updated on:
05 Sept 2024 08:05 pm
Published on:
05 Sept 2024 08:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर