भोपाल

महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, दो की हालत गंभीर

MP News : जुड़वा बच्चों के जन्म की तो कई खबरें आपने सुनी होगी लेकिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया।
less than 1 minute read
Apr 10, 2025
Feature image

MP News : जुड़वा बच्चों के जन्म की तो कई खबरें आपने सुनी होगी लेकिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। डॉ. कैलाशनाथ काटजू सिविल चिकित्सालय में प्रसूता ने इन्हें जन्म दिया। डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन के द्वारा की गई। कम वजन के चलते अभी उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।

कड़ी निगरानी में नवजात

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार प्रसूता का नाम ज्योति है, वह भोपाल की रहने वाली है। उनकी यह पहली गर्भावस्था थी। डॉक्टर को जब सोनोग्राफी के दौरान गर्भ में चार बच्चों की जानकारी मिली, तब से ही महिला को लगातार मॉनिटर किया जा रहा था। महिला के साथ बच्चों की भी सतत निगरानी की गई। चारों नवजातों का वजन 800 ग्राम से 1 किलो के बीच है, जो सामान्य से काफी कम माना जाता है। फिलहाल सभी बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें वॉर्मर पर रखा गया है।

दो लड़का दो लड़की

बता दें कि महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें दो मेल और दो फीमेल चाइल्ड है। ये बच्चे कड़ी सुरक्षा के बीच आईसीयू में रखे गए है। गर्भावस्था के सातवें महीने में ऑपरेशन के जरिए बच्चों की डिलीवरी समय से पहले कराई गई।

Updated on:
10 Apr 2025 12:43 pm
Published on:
10 Apr 2025 12:43 pm