जब भोपाल में फिसल गई थी आमिर की जुबां

उन्हें तुरंत इस गलती का अहसास हुआ और उन्होंने झट से माफी भी मांग ली थी

less than 1 minute read
Mar 14, 2016
aamir khan
भोपाल। बॉलीवुड एक्टर और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान का आज 51वां जन्म दिन है। 14 मार्च 1965 को जन्मे आमिर वैसे तो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, पर पिछले साल वे एक और कारण से चर्चा में थे। दरअसल पिछले साल जब आमिर रेप पीडि़ताओं की मदद के लिए खोले जा रहे 'गौरवी' केंद्र के उद्घाटन के लिए भोपाल आए थे, तब उनकी जुबां फिसल गई थी।

ये कहा था आमिर ने
इस केंद्र के उद्घाटन पर आमिर ने कहा था कि उन्हें 'बिहार' आकर बड़ी खुशी हुई। वे मध्यप्रदेश की जगह बिहार बोल गए थे। हालांकि उन्हें तुरंत इस गलती का अहसास हुआ और उन्होंने झट से माफी भी मांग ली थी।


नेताओं को दी थी नसीहत
रेप जैसे गंभीर मामलों में नेताओं के ऊलजलूल बयानों पर आमिर ने नाराजगी जताई थी और कहा था कि इस मामलों में नेताओं को बड़ा संभलकर बयान देना चाहिए।

मोदी से थे खुश
आमिर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से खुशी जाहिर की थी और कहा था कि हम सबने मोदी सरकार को नई उम्मीद के साथ चुना है कि वो खुशहाली लाएगी और मुझे भी यही उम्मीद है।
Published on:
14 Mar 2016 10:24 am
Also Read
View All