भोपाल

70 साल से अधिक उम्र के सेनानियों का होगा फ्री इलाज, लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में सीएम की बड़ी घोषणा

Loktantra Senani Sammelan : लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा- 70 साल से अधिक उम्र के लोकतंत्र सेनानियों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2025, 3:56 PM IST
Loktantra Senani Sammelan
70 साल से अधिक उम्र के सेनानियों का होगा मुफ्त इलाज (Photo Source- CM Mohan X Handle)

Loktantra Senani Sammelan : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री यादव ने कहा- 70 साल से अधिक उम्र के लोकतंत्र सेनानियों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। एयर एंबुलेंस की सुविधा भी सरकार के माध्यम से मिलेगी। खाद को लेकर किसानों के प्रदर्शन पर सीएम ने कहा कि, खाद की संकट प्रदेश में नहीं, कांग्रेस खुद खंड-खंड में बंटी है। कांग्रेस में नेताओं की किल्लत है पर एमपी में खाद की नहीं है।

सीएम मोहन ने कहा कि, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र सेनानियों का योगदान काफी बड़ा है। लोकतंत्र सेनानी के सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगा। शासन की सभी योजना में पात्रता के अनुसार सबसे पहले लोकतंत्र सेनानियों को लाभ देने का काम किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी तीन तालाक के नियम को कांग्रेस ने बदला। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, संविधान की हत्या करने वाले क्या संविधान बचाएंगे। उस समय अटल बिहारी बिहारी वाजपेयी ने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा बढ़ाई। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर करके पूरे दुनिया को संदेश दिया।

यहां देखें सीएम की घोषणा

मौजूदा नेता प्रतिपक्ष ने देश की सेना का अपमान किया है। ऑपरेशन सिंदूर पर जो टिप्पणी अमेरिका, पाकिस्तान और दूसरे देशों ने नहीं कि, वो नेता प्रतिपक्ष ने की है। हमारा इतिहास लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है। मैं सभी लोकतंत्र सेनानियों को बधाई देता हूं और उन्हें प्रणाम करता हूं। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा मौजूद थे।

देखें सीएम मोहन यादव का पूरा संबोधन

Updated on:
26 Jun 2025, 3:56 PM IST
Published on: