भोपाल

इंजीनियर युवती से बनाए संबंध, फिर एफबी और व्हाट्सएप पर डाल दिए ऐसे फोटो और वीडियो कि मच गई खलबली

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, वापस आई युवती ने महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत...

2 min read
Aug 20, 2018
युवक से तंग आकर युवती ने छोड़ा MP! अब आरोपी वायरल किए अश्लील वीडियो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रेप आरोपी की हरकतों से तंग आकर युवती ने मध्यप्रदेश ही छोड़ दिया। वहीं इसके बावजूद आरोपी द्वारा लगातार तंग किए जाने पर युवती ने जब उससे ऐसा करने से मना किया, तो उस बदमाश ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल साइड्स पर अपलोड कर दिए।

जिसके बाद पीड़िता ने भोपाल आकर महिला पुलिस में शिकायत की है। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने शून्य पर कायमी कर केस डायरी को आयोध्या नगर थाना पुलिस को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें

दोस्त ने लड़की के ससुराल में गिफ्ट किया ऐसा वीडियो कि मच गया हडकंप…

वहीं इस मामले के सामने आते ही महिला सुरक्षा के तमाम दावे करने वाली पुलिस को लेकर भी कई प्रश्न उठने शुरू हो गए हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि भोपाल को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने का दावा करने वाली पुलिस के सामने जब ये केस पहुंचा कि एक युवती ने भोपाल केवल इसलिए छोड़ा था, क्योंकि उसे रेप का एक आरोपी लगातार परेशान कर रहा था। यह बात सामने आते ही पुलिस तक सकते में आ गई है।

दरअसल राजधानी में झारखंड से इंजीनियर करने आई युवती के साथ रेप करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इसके अलावा यह भी आरोप है कि वीडियो को वायरल कर आरोपी ने कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी की इन्हीं हरकतों से तंग आकर वह भोपाल छोड़कर दूसरी जॉब में पुणे महराष्ट्र शिफ्ट हो गई। इसके बावजूद युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे फोन कर शादी करने का दबाव बनाता रहा। शादी की बात से पीडि़ता द्वारा मना किये जाने के बाद बदमाश युवक ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल साइड्स पर अपलोड कर दिए।

ये है मामला...
अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार 25 साल की युवती मूलता: धनबाद की रहने वाली है। उसने भोपाल के निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद भोपाल की ही एक निजी कंपनी में बीई करने के बाद प्राइवेट नौकरी की है। वहीं आरोपी ने लड़की को भरोसे में लेने के लिए उसकी काम में मदद की।

जिसके बाद वह उसे घर लेने और छोडऩे ले जाने लगा। यहां उसने अपने मां पिता से भी उसकी मुलाकात कराई। पहली बार आरोपी ने लड़की को अपने घर ले जाने के बाद नवंबर 2018 में परिजनों की गैर मौजूदगी में रेप किया। बदमाश ने डरा धमकाकर रेप करने के साथ ही लड़की के अश्लील पिक भी ले लिए थे। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर पीडि़ता का एक अश्लील वीडियो भी तैयार कर लिया।

ब्लैकमेल कर करता रहा रेप
इस घटना के से आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीडि़ता के साथ लंबे समय तक रेप करता रहा। बात नहीं मानने पर कई बार आरोपी अभिषेक ने पीडि़ता के साथ मारपीट भी की। आरोपी की हरकतों से तंग आकर लड़की ने भोपाल को छोड़ दिया। वह पुणे में जाकर नौकरी करती रही।

वहीं आरोपी इसके बाद भी उस पर लौटने के लिए दबाव बनाता रहा। साथ ही कॉल कर उसे प्रताडि़त भी करता रहा। बीती 16 अगस्त को आरोपी ने फरियादिया के अश्लील वीडियो वाट्स्ऐप व फेसबुक पर अपलोड कर दिए। जिसके बाद पीडि़ता ने भोपाल आकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।

वहीं अयोध्या नगर सीएसपी बिट्टू शर्मा का कहना है कि ये मामला आया है और इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

अमीर बनने के लिए ​ही पैदा होते हैं ऐसे बच्चे! जानिये इन निशानों का रहस्य
Updated on:
26 Aug 2018 02:53 pm
Published on:
20 Aug 2018 05:51 pm
Also Read
View All